विज्ञापन

मैं उसे जानता तक नहीं... दिशा सालियान मामले पर आई आदित्य ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया

दिशा सालियान मौत मामले पर आदित्य ठाकरे ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. आदित्य का कहना है क‍ि वे दिशा को जानते तक नहीं थे, इस केस से उनका नाम जानबूझकर जोड़ा जा रहा है.

मैं उसे जानता तक नहीं... दिशा सालियान मामले पर आई आदित्य ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया
दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे बोले- सच्‍चाई को नहीं बदल सकते. (फाइल फोटो)

दिशा सालियान केस ने महाराष्ट्र की सियासत में सरगर्मी बढ़ा रखी है. मुंबई हाईकोर्ट के आदेश पर CBI के एफआईआर दर्ज करने के बाद से मामला लगातार सुर्खियों में है. इस केस में आदित्य ठाकरे का नाम लगातार उछल रहा है, जिसे लेकर अब उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान को जानने से साफ इनकार कर‍ दिया है. पढ़ें उनका बयान... 

'मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला और न ही मेरी उनसे कोई पहचान थी. राजनीतिक मंशा से, व्यक्तिगत द्वेष के कारण और चरित्रहनन के उद्देश्य से कुछ लोगों द्वारा पिछले छह वर्षों से बार-बार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मेरा नाम जोड़ने का प्रयास जानबूझकर किया जा रहा है, जबकि इसका कोई सबूत या संबंध नहीं है.बिना किसी तथ्य और सच्चाई के लगातार चलाया जा रहा यह झूठा अभियान दुर्भाग्यपूर्ण है'. 

'नए सिरे से जांच करने दी जानी चाहिए' 

आदित्य ठाकरे ने आगे कहा- 'शोर-शराबे के साथ टीवी चैनलों पर होने वाली झूठी चर्चाएं और मीडिया ट्रायल सच्चाई को नहीं बदल सकते. आधिकारिक एजेंसियों को बिना किसी व्यवधान, राजनीतिक हस्तक्षेप या चरित्रहनन के, निष्पक्ष तरीके से एक बार फिर नए सिरे से मामले की जांच करने दी जानी चाहिए. एक बार फिर कहना चाहता हूं कि अगर किसी को लगता है कि इस तरह के चरित्रहनन और झूठे प्रचार के जरिए आप हमें चुप करा सकते हैं, तो यह आपका भ्रम है. सच्चाई के लिए, अन्याय के खिलाफ और देशवासियों को साथ लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा.

क्‍या है पूरा मामला?

सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मालाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या मानते हुए एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की थी. लेक‍िन, 2 स‍ितंबर 2026 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए. इसके बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में है और उद्धव-आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नेताओं के नाम इससे जुड़ गए हैं. एफआईआर में क्‍या? एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर

ये भी पढ़ें...

दिशा सालियान को अस्पताल कौन लेकर गया था? पुलिसकर्मी के बयान में ‘एक लड़की' का जिक्र, अब उठे कई सवाल

दिशा सालियान मौत मिस्ट्री में क्या होगा CBI का अगला कदम? जानें अंदर की हर एक बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Salian Case Aditya Thackeray, Disha Salian Case, Aditya Thackeray, Maharashtra Politics, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com