प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत की गुत्थी और उलझ गई है. प्रेमानंद जी के विरोधी नए आरोप लगा रहे हैं, समर्थक साथ खड़े हैं. इस बीच खबर है कि प्रेमानंद महाराज ने आश्रम छोड़ दिया है. अब वह यमुना पार बेलवन आश्रम में रह रहे हैं. प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी का नया CCTV वीडियो भी सामने आया है. इसमें रसिक कॉरिडोर से निकलकर सीढ़ी चढ़ रहा है और धोती पर खून के निशान हैं. रसिक दुलारी के परिवार ने प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, भक्त बोले गुरुजी पर गलत लांछन लगा रहे हैं.