- दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है. उसके अगले कदम पर सबकी नजर है
- सीबीआई 8 जून 2020 की रात की घटनाओं, गवाहों के बयानों और फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच करेगी
- जांच में दिशा के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स, मैसेज और लोकेशन की भी जांच की जाएगी
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान की मौत मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है. इस मामले में केस दर्ज करने के लिए सीबीआई का अगला कदम क्या होगा, इस पर सबकी नजर है. जांच का मुख्य फोकस रहेगा 8 जून 2020 की रात की घटनाओं, गवाहों के बयानों और फोरेंसिक साक्ष्यों को जोड़कर मौत की परिस्थितियों का पता लगाने पर.
क्राइम सीन रिक्रिएशन
माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में क्राइम सीन को रिक्रिएट कर सकती है. साथ ही जांच एजेंसी दिशा की मोबाइल की घटना के वक्त लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड्स, मैसेज की जांच भी करेगी. इस सबके जरिए फॉरेंसिक सबूत इकठ्ठा करने की कोशिश की जाएगी.
सुशांत और दिशा की मौत के बीच कनेक्शन
इस बात की भी जांच की जाएगी कि क्या दिशा और सुशांत की मौत के बीच कोई कनेक्शन है या नहीं. दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत उनकी मैनेजर दिशा की मौत के एक हफ्ते बाद हुई. उस मौत से क्या मैनेजर की मौत का कोई कनेक्शन है इसकी जांच की जाएगी.
सीबीआई ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि कहीं कई फॉरेंसिक सबूत मिटाए तो नहीं गए. क्या इलेक्ट्रॉनिक सबूत नष्ट किए गए हैं, क्या उस वक्त जांच अधिकारी समेत बड़े पुलिस अधिकारियों पर मामले को दबाने के लिए दबाव डाला गया था, इसका पता भी सीबीआई लगाएगी.
पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों का बयान होगा दर्ज
उद्धव ठाकरे ,आदित्य ठाकरे समेत जिन बॉलीवुड हस्तियों पर दिशा के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं, उनकी भूमिका की भी जांच की जाएगी. सीबीआई पहले जांच में शामिल पुलिस अधिकारियों और पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों का बयान भी दर्ज कर सकती है.जिन अधिकारियों पर झूठी जानकारी देने का आरोप है उनकी भूमिका की जांच होगी. हालांकि मामला पुराना है इसलिए सबूत इकठ्ठा करना आसान नहीं होगा.
गवाहों के बयानों और फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच
दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब CBI की एक अनुभवी अधिकारी के हाथों में है. इस संवेदनशील मामले की जिम्मेदारी SP सीमा पाहुजा को सौंपी गई है. उनको कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों की जांच का एक्सपीरियंस है. CBI अब मामले से जुड़े गवाहों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी. जांच का मुख्य फोकस रहेगा 8 जून 2020 की रात की घटनाओं, गवाहों के बयानों और फोरेंसिक साक्ष्यों को जोड़कर मौत की परिस्थितियों का पता लगाने पर.
ये Video भी देखें:|Disha Salian की जब मौत हुई थी तो बॉडी न्यूड थी' - वकील का बड़ा और सनसनीखेज बयान| BJP | Samajwadi | Syed Suhail| TOP NEWS
ये भी पढे़ं-दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब गोल्ड मेडलिस्ट अधिकारी के हाथ में, जानिए कौन हैं CBI अफसर सीमा पाहुजा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं