India vs West Indies LIVE Updates: मंगलवार को लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले T20I मैच में, एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद भारत ने वैभव सूर्यवंशी समेत कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा है. नीतीश रेड्डी और रवि बिश्नोई प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं हैं. भारत ने तेज़ गेंदबाज़ी लाइन-अप में मयंक यादव और अर्शदीप सिंह को शामिल किया है, जबकि नमन धीर को अपना पहला T20I मैच खेलने का मौका मिला है.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
India vs West Indies LIVE: अर्शदीप ने दिलाई सफलता
अर्शदीप ने पहली सफलता दिलाई. कामिल पूरन को जाना होगा. अर्शदीप सिंह ने विकेट लिया. जैसा कि वे अक्सर पावरप्ले में करते हैं. कामिल पूरन निराशा में सिर झुका लेते हैं. बहुत फुल और ऑफ स्टंप के बाहर लाइन पर गेंद, कामिल पूरन ने ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के मोटे अंदरूनी किनारे से लगकर ऑफ-स्टंप पर जा लगी. डेब्यू पर कामिल 12 रन बना पाए.
4.3 ओवर: वेस्टइंडीज 38/1
India vs West Indies LIVE: मयंक यादव को पड़ी मार
भारत के सबसे तेज गेंदबाज मयंक यादव को मार पड़ी है. शाई होप ने बाउंड्री की बरसात कर दी. उन्होंने चौके से ओवर की शुरुआत की. इसके बाद दूसरी गेंद पर भी चौका आया. जबकि ओवर की आखिरी दो गेंद भी शाई ने बाउंड्री पार भेजी. इस ओवर से कुल 16 रन आए हैं.
2.0 ओवर: वेस्टइंडीज 21/0
India vs West Indies LIVE: पहले ओवर से आए 5 रन
शाई होप और कामिल पूरन ने पारी की शुरुआत की. शाई होप ने स्ट्राइक ली. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की.
पहले ओवर अच्छा रहा और इससे सिर्फ 5 रन आए.
ओवर की चौथी गेंद पर चौका आया होप के बल्ले से. मिड-ऑफ की दिशा में दमदार शॉट.
अब अगला ओवर मयंक यादव फेकेंगे.
India vs West Indies LIVE Updates: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू, भारत की सधी गेंदबाजी
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. सामने से अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी का आगाज किया है.
India vs West Indies LIVE: ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
India vs West Indies LIVE: क्या बोले कप्तान अय्यर
श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान कहा,"हम पहले गेंदबाजी करेंगे, पिच मिली-जुली मिट्टी वाली है. ओस भी होगी." जापान में गोल्ड मेडल जीतने के बाद बहुत कम समय मिलने के सवाल पर कप्तान ने कहा,"वह तो अब बीत चुका है और सफर भी काफी थकाऊ था. मुझे घर पर एक दिन मिला और फिर रात भर सफर करके कल रात ही यहां पहुंचा. जैसा कि आपने कहा, समय कम मिला, लेकिन अभी मैं पूरी तरह से आज के मैच पर ध्यान दे रहा हूं और ज़ाहिर है कि यह एक बड़ी चुनौती होगी."
वेस्टइंडीड के खिलाफ टी20 सीरीज पर उन्होंने कहा,"यह सीरीज़ वाकई शानदार रही है, और अगर आप पिछले कुछ सालों को देखें, तो उन्होंने T20 क्रिकेट में भी दबदबा बनाया है, चाहे वे कैसा भी खेलें. वे अनप्रेडिक्टेबल हैं, लेकिन साथ ही उन्हें पता होता है कि वे क्या कर रहे हैं. उनके पास शाई होप जैसे बेहतरीन बल्लेबाज़ और टीम में कुछ अन्य बल्लेबाज़ और ऑलराउंडर हैं. तो हां, जैसा कि मैंने कहा, हम एक बड़ी चुनौती और ज़बरदस्त मुकाबले के लिए तैयार हैं."
India vs West Indies LIVE: वैभव प्लेइंग इलेवन से बाहर
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है. टॉस के दौरान अय्यर ने बताया कि रवि बिश्नोई, नीतीश रेड्डी, वैभव और प्रिंस नहीं खेल रहे हैं, जबकि शाई होप ने बताया है कि वह छह गेंदबाजी ऑप्शन के साथ उतर रहे हैं.
India vs West Indies LIVE: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिक्का उछाला. वेस्टइंडीज़ के कप्तान शाई होप ने 'हेड्स' कहा, लेकिन 'टेल्स' आया. अय्यर ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.
India vs West Indies LIVE:नमन धीर का डेब्यू
27 सितंबर को अपना वनडे डेब्यू करने के बाद, नमन धीर अब अपना T20I डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. उन्हें अर्शदीप सिंह से अपनी पहली T20I कैप मिली.
India vs West Indies LIVE: कैसी रहेगी पिच
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर गेंद और बल्ले के बीच अच्छा संतुलन देखने को मिल सकता है. हाल के सालों में यहां की पिच स्पिनरों की मददगार रही है. हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती उछाल मिल सकता है. जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, पिच के धीमे होने पर बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसे में कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई की भूमिका अहम होगी. मंगलवार को लखनऊ का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश होने की 45 प्रतिशत संभावना है.
India vs West Indies LIVE: वेस्टइंडीज से मिलेगी चुनौती
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेशक हाल में एशियन गेम्स का स्वर्ण जीता है, लेकिन हाल के दिनों में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. उन दोनों सीरीज में भारतीय टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फिल्डिंग के साथ ही प्लेइंग इलेवन संतुलन को लेकर भी आलोचना का शिकार रही थी. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होने वाली है. खासकर, वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज में जिस तरह बल्लेबाजी की है, उससे टीम इंडिया की चुनौती और बढ़ी है.
ऐसे में पहले टी20 में भारतीय टीम निश्चित रूप से अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देने की कोशिश करेगी. वनडे सीरीज में गेंदबाजों की वजह से ही भारतीय टीम का प्रदर्शन जीत के बावजूद फीका नजर आया था. टी20 सीरीज में बतौर गेंदबाज भारतीय टीम में शामिल कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव शामिल हैं. इन गेंदबाजों पर ही विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को रोकने की जिम्मेदारी होगी.
India vs West Indies LIVE: ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को हमेशा टक्कर दी है, लेकिन हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच 31 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 20 मैचों में भारत और 10 मैचों में वेस्टइंडीज जीता है. एक मैच का परिणाम नहीं निकला है.
India vs West Indies LIVE: स्वागत है आपका
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्टस पर. एशियाड में गोल्ड जीतने के बाद भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में थोड़ी देर में यह मुकाबला शुरू होने वाला है.