विज्ञापन

दिशा सालियान केस में उद्धव और आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नाम लपेटे में, CBI की FIR में गैंगरेप की भी धारा

दिशा शालियान की मौत के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे भी लपेटे में आते दिख रहे हैं.

दिशा सालियान केस में उद्धव और आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नाम लपेटे में, CBI की FIR में गैंगरेप की भी धारा
  • दिशा शालियान मौत मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के नाम शामिल हैं
  • सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का भी नाम जोड़ा है
  • अनिल देशमुख जो उस समय होम मिनिस्टर थे, उनके खिलाफ भी इस केस में जांच की जा रही है
नई दिल्ली/मुंबई:

दिशा सालियान की मौत के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे भी लपेटे में आते दिख रहे हैं. इस मामले में सोमवार को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है. इस केस में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे के नाम शामिल हैं. इसके अलावा मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का भी इसमें नाम है. परमबीर सिंह उस दौर में कमिश्नर थे, जब उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री थे. हालांकि इनमें से किसी को भी आरोपी नहीं बनाया गया है. इसके अलावा उसी दौर में होम मिनिस्टर रहे अनिल देशमुख का नाम भी इस केस में दर्ज किया गया है. इनके अलावा फिल्म जगत की भी कई हस्तियों के नाम भी एफआईआर में शामिल किए गए हैं. 

इन लोगों में डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और रिया चक्रवर्ती शामिल हैं. दिशा सालियान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं. उनकी मौत की जांच के दौरान ही दिशा सालियान की संदिग्ध मौत हो गई थी. आरोप है कि आदित्य ठाकरे के पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा अन्य लोगों ने भी साजिश और उसके बाद मामले को दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. संबंधित सरकारी कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों की भी इस बात के लिए जांच की जानी चाहिए कि क्या उन्होंने मामले से जुड़े कागजात, फाइलों और अन्य सरकारी रिकॉर्ड को नष्ट या दबाया. इसके अलावा सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर/फर्जीवाड़ा किया और आरोपियों को बचाने के लिए सरकारी धन, कर्मचारियों और पुलिस मशीनरी का गैरकानूनी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया.

FIR में क्या-क्या लिखा गया है

इस FIR में लिखा गया है कि आदित्य ठाकरे के पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा अन्य लोगों ने भी साजिश और उसके बाद मामले को दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. संबंधित सरकारी कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों की भी इस बात के लिए जांच की जानी चाहिए कि क्या उन्होंने मामले से जुड़े कागजात, फाइलों और अन्य सरकारी रिकॉर्ड को नष्ट या दबाया, सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर किया और आरोपियों को बचाने के लिए सरकारी धन, कर्मचारियों और पुलिस मशीनरी का गैरकानूनी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया.

सूरज पंचोली, डिनो मोरिया जैसे लोगों के नाम भी शामिल

मुख्य अपराध, आपराधिक साजिश, उसके बाद झूठी आत्महत्या की कहानी तैयार करने और उसे फैलाने तथा सबूतों को नष्ट करने के संबंध में जिन लोगों की भूमिका की जांच की जरूरत है- उनमें आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाजे, परमबीर सिंह, DCP विशाल ठाकुर, उद्धव ठाकरे, अनिल देशमुख आदि शामिल हैं. इनके अलावा API अशोक देवाड़े, PI जगदेव कलापड़, PI शैलेंद्र नगरकर, PI चिमाजी आधव, PI अर्जुन राजाने, मालवणी पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारी भी इस सूची में हैं. देरी से पोस्टमार्टम से जुड़े डॉक्टर और स्टाफ डॉ. संजय जाधव, कालिना स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के संबंधित अधिकारी, जिनमें N.P. भाले, असिस्टेंट केमिकल एनालाइजर भी शामिल हैं. तत्कालीन संबंधित PI और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं.

पढ़ें, FIR में क्या-क्या लिखा है

पढ़ें, FIR में क्या-क्या लिखा है

बिल्डिंग के गार्ड समेत किन-किन लोगों के नाम शामिल

इसके अलावा रिजेंट गैलेक्सी बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड, जिनमें सुशील कुमार यादव और शिवमुराद गौतम उर्फ मुन्ना शामिल हैं. प्रीति राणे, प्रवीण राणे, अंकिता सातुर, इंद्रनील वैद्य, दीप अजमेरा, हिमांशु शिखारे, रेशा पाडवाल, सतवंत सिंह, नावेद मुजावर और प्रियेश राणे भी शामिल हैं. एफआईार में लिखा गया है कि SIT के वरिष्ठ सदस्यों, उन सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भी जांच की जानी चाहिए, जिनकी निगरानी में गलत जांच/पूछताछ की गई थे. ऐसे अन्य अज्ञात लोगों की भी जांच होनी चाहिए, जो अपराध और उसके बाद मामले को दबाने में शामिल रहे हों.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Salian, Disha Salian Aditya Thackeray News, Disha Salian Case, Disha Salian Case Aditya Thackeray, Sushant Singh Rajpoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com