नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और बीजेपी, जो विधानसभा को लेकर गुजरात में पहले से ही आमने-सामने हैं, अब दिल्ली में आने वाले नगरपालिका चुनावों को लेकर भी एक-दूसरे के खिलाफ दिख रहे हैं. दोनों के बीच का अहम मुद्दा दिल्ली का अनट्रीटेड कचरा है, जिसे वर्तमान में गाजीपुर, भलस्वा और ओखला के तीन विशाल लैंडफिल स्थलों पर डंप किया जा रहा है.
आप, जो चुनाव वाले राज्यों में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में अपना काम गिनवा रही हैं, ने घोषणा की है कि वह कचरा निपटान के मामले में उपलब्धि को दोहरा सकती है. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज उद्घाटन किए गए तुगलकाबाद में शहर की चौथी कचरे से ऊर्जा परियोजना ने दोनों पार्टियों के बीच तनातनी और बढ़ा दी है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
2025 तक कचरा मुक्त दिल्ली का वादा करते हुए शाह ने दिल्ली की जनता को "आप निर्भर" और "आत्मनिर्भर" के बीच चुनने के लिए प्रोत्साहित किया.
उन्होंने कहा, 'केजरीवाल ने जिस तरह का व्यवहार किया, अब इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देने का समय आ गया है. उन्होंने दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा, "दिल्ली को साफ करने के लिए आज एक बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि वर्ष 2025 से पहले हम दिल्ली के सभी दैनिक कचरे के निपटान का एक तरीका खोज लेंगे. भविष्य में ये बड़े कूड़े के ढेर, कचरे के पहाड़ नहीं दिखेंगे. हमारी दिल्ली खूबसूरत होगी.''
हालांकि, शाह के ऐसा कहने कुछ देर बाद ही अरविंद केजरीवाल ने उन पर पलटवार किया. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, " आप कुछ और करने के लिए तीन साल और चाहते हैं? जो आप 15 साल में नहीं कर सके? आप इसे रहने दें. हम आपको दिखाएंगे कि दिल्ली को कचरा मुक्त कैसे बनाया जाए."
बता दें कि केजरीवाल की पार्टी ने सुबह भलस्वा लैंडफिल साइट के पास कचरे के कुप्रबंधन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. आप का दावा है कि लोगों से हरी झंडी मिलने के बाद कचरे के मुद्दे से निपटने के लिए उसके पास एक विस्तृत योजना है.
यह भी पढ़ें -
-- रुपये में रिकॉर्ड गिरावट के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र और वित्त मंत्री पर कसा तंज
-- सुप्रीम कोर्ट ने HIV पॉजिटिव पूर्व-सैनिक का इलाज बेस अस्पताल में करने का दिया आदेश
VIDEO: संगरूर में CM मान के घर के बाहर किसान यूनियन का प्रदर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं