वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के लगातार गिरने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. बुधवार को ही कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए खड़गे ने ट्वीट कर लिखा, "डॉलर के मुकाबले फिर रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 83 पार पहुंचा. गिरता रुपया हमारी इकॉनमी के लिये काफी खतरनाक साबित हो सकता हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि रुपया कमज़ोर नहीं हो रहा, डॉलर मज़बूत हो रहा है. सिर्फ बयानों से काम नहीं चलेगा, केंद्र सरकार को जल्द ही ठोस कदम उठाने होंगे."
डॉलर के मुकाबले फिर रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 83 पार पहुँचा।गिरता रुपया हमारी इकॉनमी के लिये काफी खतरनाक साबित हो सकता हैं।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 20, 2022
वित्त मंत्री ने कहा कि रुपया कमज़ोर नहीं हो रहा, डॉलर मज़बूत हो रहा है।सिर्फ बयानों से काम नहीं चलेगा, केंद्र सरकार को जल्द ही ठोस कदम उठाने होंगे।
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
खड़गे ने अपने ट्वीट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब बयानों से काम नहीं चलने वाला. गौरतलब है कि वित्त मंत्री ने 16 अक्टूबर को कहा था कि रुपये ने अन्य उभरती बाजार मुद्राओं की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है. मंत्री की यह टिप्पणी रुपये के 82.69 के स्तर तक गिरने के कुछ दिनों बाद आई थी. भारतीय मुद्रा की गिरावट के बारे में बात करते हुए सीतारमण ने कहा था कि यह डॉलर के मजबूत होने के कारण हुआ है. उन्होंने कहा कि रुपया कमजोर नहीं हो रहा है.वित्त मंत्री ने अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान एक प्रेस वार्ता में कहा, "मैं इसे रुपये में गिरावट के तौर पर नहीं देखूंगी बल्कि इसे डॉलर के लगातार मजबूत होने के रूप में देखूंगी."
बता दें, भारतीय रुपया इस समय लगातार रसातल की ओर से जा रहा है. गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.08 पर पहुंच गया, जो कि अब तक का सबसे निचला स्तर है. बुधवार को ही यह 82 रुपये 95 पैसे के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था. जिस दिन PM नरेंद्र मोदी ने पहली बार शपथग्रहण की थी, उस दिन यानी 26 मई, 2014 को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के आर्काइव के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया 58.58 के स्तर पर बंद हुआ था, और आज यानी 20 अक्टूबर, 2022 को कारोबार के दौरान रुपया 83.12 के स्तर तक पहुंच गया, जो 41.89 फीसदी ज़्यादा है. पिछले आठ साल में रुपये में आई यह गिरावट ऐतिहासिक है, और यह मोदी काल में लगभग 42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83 रुपये का स्तर पार कर चुका है.
* "PM नरेंद्र मोदी देशभर के 75 हजार युवाओं को देंगे 'दीवाली गिफ्ट'
* INR vs USD: नरेंद्र मोदी काल में 42 फीसदी गिर चुका है रुपया
पीएम मोदी ने गुजरात में मिशन लाइफ का किया शुभारंभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं