आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियन को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की ओर से नरेश बालियन से पूछताछ की गई थी. 'आप' विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई जबरन वसूली केस में हुई है. बीजेपी की ओर से नरेश बालियान का एक ऑडियो क्लिप जारी किया था.
बालियान और कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के बीच बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आया था. बातचीत में कथित तौर पर व्यवसायियों से फिरौती की रकम वसूलने की चर्चा शामिल थी. आगे की पूछताछ जारी है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
नरेश बालियन की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने बयान जारी किया है. नरेश बाल्यान को गिरफ्तार करना बीजेपी का चेहरा सामने ले आया है. पहले दिन से आम आदमी पार्टी कह रही है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल और उनके सिपाहियों को रोकना चाहते हैं. जिस कथित रिकॉर्डिंग को लेकर नरेश बाल्यन को हिरासत में लिया गया है उसपर कोर्ट का स्टे है. बौखलाहट में एक बार फिर बीजेपी ने संविधान और न्याय पालिका को ताख पर रख दिया है. नरेश बाल्यान को गिरफ्तार करना बीजेपी की हताशा को जाहिर करता है और ये साबित करता है कि बीजेपी गैंगस्टर को पनाह देती है और बेकसूरों को जेल में डालती है.
उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान का एक कथित ऑडियो बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था. उन पर गैंगस्टर के जरिए बिल्डर से कथित रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. हालांकि, बालियान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केजरीवाल ने भाजपा को कानून व्यवस्था पर घेरा तो यह कई साल पुरानी फर्जी खबर लेकर आए हैं.
इससे पहले रंगदारी रैकेट चलाने के आरोप पर आम आदमी पार्टी को घेरते हुए बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा था, 'दिल्ली की चुनी हुई सरकार लोगों को धमकाती है. केजरीवाल और आतिशी का इस ऑडियो क्लिप के आने के बाद क्या पक्ष है? अरविंद केजरीवाल का जवाब नहीं आने पर माना जाएगा कि विधायकों के जरिए पैसा वो वसूल रहे हैं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं