नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा 1 का है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला अपने बच्चे के साथ जा रही है और अचानक एक आवारा कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया. महिला कुत्ते से बचने के लिए प्रयास करती रही. आखिरकार कुत्ते ने महिला को काट कर जख्मी कर दिया. वहां खडे लोगों ने महिला को बचाया. आवारा कुत्ते का महिला और बच्चे के ऊपर हमला करने की घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है. पीड़िता का नाम कविता है. वह सेक्टर बीटा-1 के 9th क्रॉस स्ट्रीट के एक मकान में रहती है. कविता का कहना है कि वह और उनका बच्चा घर आ रहे थे. तभी गाड़ी के नीचे बैठा एक कुत्ता अचानक पीछे से आकर उन पर टूट पड़ा. उसने उनके पैर के नीचे वाले हिस्से को काटकर जख्मी कर दिया. लोगों का कहना है कि कुत्ता पागल है और कई लोगों को काट कर जख्मी कर चुका है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखकर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. लोग प्रशासन पर आवारा कुत्तों को लेकर किसी तरह की कार्रवाई न करने को लेकर कमेंट कर रहे हैं. कई लोग अपने साथ या अपने जानने वालों के साथ हुए हादसे का जिक्र कर रहे हैं.
आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अक्सर कुत्तों के हमलों से महिलाओं और बच्चों के घायल होने की खबरें आ रही हैं. कई सोसायटी में तो बच्चे कुत्तों के खौफ से बाहर खेलना भी बंद कर चुके हैं. अभिभावकों को भी लगता है कि बच्चा भले ही न खेल पा रहा हो, लेकिन कम से कम सुरक्षित तो है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं