विज्ञापन

दशहरा पर महाजाम, ग्रेटर नोएडा वेस्ट रोड पर एक मूर्ति गोल चक्कर तक गाड़ियों की लगी लंबी कतार, कार में लगी आग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दशहरा के दिन एक मूर्ति गोलचक्कर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सड़क पर गाड़ियां की रफ्तार धीमी हो गई है और यातायात ठप पड़ गया है.

दशहरा पर ग्रेटर नोएडा में लगा जाम
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दशहरा पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगा महाजाम.
  • सड़क पर रेंगती दिखी सैकड़ों गाड़ियां.
  • गाड़ी में आग लगने के बाद ट्रैफिक ठप.

दशहरे के मौके पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मुख्य मार्ग पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. दशहरा के दिन एक मूर्ति गोलचक्कर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सड़क पर गाड़ियां की रफ्तार धीमी हो गई है और यातायात ठप पड़ गया है. दशहरे का मेला और रावण दहन देखने के लिए घरों से निकले सैकड़ों लोग इस भीषण जाम में घंटों फंसे रहे. सड़क पर रेंगते वाहनों और बेकाबू ट्रैफिक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि मुख्य मार्ग पर दूर-दूर तक केवल गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आ रही है.

गाड़ी में आग लगने से लगा जाम

पुलिस प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मुख्य मार्ग पर चल रही एक गाड़ी में अचानक आग लग गई थी. सुरक्षा के मद्देनजर और किसी बड़े हादसे को टालने के लिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ समय के लिए ट्रैफिक को आगे बढ़ने से रोक दिया. गाड़ी में लगी आग की वजह से वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया और देखते ही देखते गाड़ियों की कतार एक मूर्ति गोलचक्कर तक पहुंच गया, जिससे लंबा जाम लग गया.

मौके पर पहुंचे अधिकारी

स्थिति की गंभीरता और त्योहार के दिन आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए ट्रैफिक विभाग के आला अधिकारी तुरंत एक्शन में आए. डीसीपी ट्रैफिक, एसीपी ट्रैफिक और टीआई (यातायात निरीक्षक) भारी पुलिस बल के साथ खुद मौके पर पहुंचे. अधिकारियों की देखरेख में फायर ब्रिगेड की मदद से प्रभावित वाहन को रास्ते से हटाया गया.

पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए यातायात को डायवर्ट किया और जाम को खुलवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में लेने और सुचारु रूप से ट्रैफिक चलाने के लिए काम किया जा रहा है. हालांकि, त्योहार की भीड़ और गाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण यातायात को पूरी तरह सामान्य होने में काफी समय लग सकता है.

यह भी पढ़ें | यात्रा के दौरान नहीं काम कर रहा FAStag तो क्या देना होता है दोगुना टैक्स? जानें क्या है NHAI का नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Noida Jam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com