क्यूबा (Cuba Covid Vaccine Small children ) दुनिया में पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने दो साल की आयु के छोटे बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने की इजाजत दे दी है. कम्युनिस्ट शासन वाले देश क्यूबा की आबादी 1.12 करोड़ है और वहां बच्चों के स्कूल खोलने से पहले सभी को टीका लगाने की तैयारी हो रही है. कम्युनिस्ट शासन वाले क्यूबा में मार्च 2020 के बाद से ही स्कूल बंद हैं. वहीं चिली ने 6 से 12 साल के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन लगाने की इजाजत दे दी है. इन बच्चों को चीनी सिनोवैक वैक्सीन (Chinese Sinovac vaccines ) लगाई जाएगी.
क्यूबा में इन बच्चों को स्वदेश में विकसित कोविड टीका लगाया जाएगा, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन(World Health Organization) से मान्यता प्राप्त नहीं है. क्यूबा में नए साल का सत्र सोमवार से शुरू हुआ है, लेकिन अभी टीवी कार्यक्रमों के जरिये ही बच्चों को शिक्षा दी जा रही है, क्योंकि क्यूबा में अभी भी ज्यादातर घरों में इंटरनेट की सुविधा (internet access) नहीं है. क्यूबा ने स्वदेशी अबदाला और सोबरोना वैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल पूरा कर लिया है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
कम्युनिस्ट देश ने शुक्रवार से 12 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू भी कर दिया है. उसने सोमवार से सिएनफ्यूगोस प्रांत में 2 से 11 साल के बच्चों को कोरोना का टीका लगाने का मिशन भी प्रारंभ किया रहै. कई अन्य देश भी हैं, जहां बच्चों को कोविड टीका दिया जा रहा है. चीन, संयुक्त अरब अमीरात, वेनेजुएला ने भी छोटे बच्चों को वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम शुरू किया है, लेकिन क्यूबा ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना है. चिली ने भी 6 से 12 साल के बच्चों के लिए चीनी वैक्सीन सिनोवैक को हरी झंडी दिखा दी है.
क्यूबा की वैक्सीन का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई पीयर रिव्यू भी नहीं हुआ है. ये वैक्सीन प्रोटीन टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं, जैसी कि अमेरिकी टीका नोवावैक्स और फ्रांस की सनोफी है. लेकिन उन्हें अभी तक डब्ल्यूएचओ से स्वीकृति नहीं मिली है. इन वैक्सीनों को बेहद ठंडे तापमान में रखने की जरूरत नहीं होती है.
क्यूबा में मार्च 2020 के बाद से ही ज्यादातर स्कूल बंद हैं और पिछले साल के अंत में कुछ वक्त के लिए इन्हें खोला गया था, लेकिन महामारी के नए दौर के बाद इन्हें फिर बंद कर दिया गया था. क्यूबा सरकार ने ऐलान किया है कि सारे स्कूल अक्टूबर-नवंबर में खोले जाएंगे, लेकिन यह सभी बच्चों को टीका देने के बाद किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं