अनार खाना किसे पसंद नहीं है? इसका खट्टा-मीठा स्वाद और सेहत के लिए इसके फायदे किसी से छिपे नहीं हैं, लेकिन जब बात अनार छीलने और उसके दाने निकालने की आती है, तो ऐसा लगता है जैसे कोई बड़ा मुश्किल काम सामने आ गया हो. गलत तरीके से काटने पर लाल जूस चारों तरफ बिखर जाता है, जिससे हाथ, कपड़े और किचन की स्लैब सब गंदे हो जाते हैं. कई लोग इसी झंझट की वजह से अनार खरीदना ही छोड़ देते हैं.
अगर आप भी इस परेशानी से तंग आ चुके हैं, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक ऐसा आसान और मजेदार तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना किसी गंदगी के सिर्फ 30 सेकंड में पूरे अनार के दाने बाहर निकाल सकते हैं.

अनार के दाने निकालने का आसान तरीका
इस ट्रिक को आजमाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है। बस किचन में रखी ये तीन-चार चीजें पास रख लें,
- एक ताजा और पक्का हुआ अनार
- एक तेज धार वाला चाकू
- एक बड़ा और गहरा बर्तन या बाउल
- एक लकड़ी की भारी चम्मच या स्पैचुला
स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:
- ऊपर का हिस्सा काटें: अनार को चॉपिंग बोर्ड पर रखकर चाकू से ऊपर का गोल ताज लगभग आधा इंच काटकर अलग कर लें.
- कट लगाएं: अंदर दिखने वाली सफेद प्राकृतिक धारियों के अनुसार छिलके पर ऊपर से नीचे की तरफ हल्के कट लगाएं, ध्यान रखें कि दाने न कटें.
- टुकड़े अलग करें: हाथ या चाकू की मदद से अनार को फांकों में अलग कर लें.
- थपकी दें: अनार के एक टुकड़े को बर्तन के ऊपर हाथ पर उल्टा रखें. अब लकड़ी की चम्मच से छिलके की पीठ पर जोर से थपथपाएं. कंपन से सारे दाने झटपट नीचे बर्तन में गिर जाएंगे.
- सफेद छिलका हटाएं: अगर कुछ सफेद छिलका बर्तन में चला जाए, तो उसमें थोड़ा पानी डाल दें. हल्का होने के कारण छिलका तैरने लगेगा जिसे आसानी से हटा सकते हैं.
- बिना मेहनत और बिना कपड़े गंदे किए आपके ताजा अनार के दाने तैयार हैं.
Watch Video:
इसे भी पढ़ें: ग्रीन टी से हल्दी वाली चाय तक: जानिए कौन सी चाय किस बीमारी में है रामबाण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं