संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने कोविड-19 पर अपनी ताज़ा रिपोर्ट में आगाह किया है कि इस महामारी के प्रकोप की वजह से 17.5 करोड़ लोगों की नौकरियां जा सकती हैं. "मैक्रो एनालिसिस ऑफ कोविड-19 - थ्रेट्स टू फ़ूड सिक्योरिटी एंड लाइवलीहुड इन एशिया एंड पैसिफिक" नाम की अपनी रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा है कि सिर्फ एशिया में 5.2 करोड़ अतिरिक्त लोग बेहद गरीब की श्रेणी में धकेले जा सकते हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कोविड-19 संकट की वजह से दुनिया भर में खाद्य असुरक्षा झेल रहे गरीब लोगों की संख्या बढ़कर 27 करोड़ तक पहुंच सकती है. इसमें 12.1 करोड़ ऐसे गरीब लोग हैं जो कोविड-19 संकट के दौरान खाद्य असुरक्षा झेल रहे लोगों की सूची में शामिल हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक भारत उन देशों में शामिल है जहां कमाई घटने और रोज़गार खोने का संकट सबसे ज्यादा लोगों को झेलना पड़ेगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने वर्ल्ड बैंक के आकलन का हवाला देते हुए कहा है कि भारत पहुंचने वाला कुल Remittance 23% तक घट जाएगा, जो 19 अरब डॉलर के बराबर होगा. वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम की रिपोर्ट में टिड्डी दल के आतंक का भी जिक्र है. रिपोर्ट में कहा गया है कि टिड्डी दलों ने करीब 35000 हेक्टेयर ज़मीन पर गेंहू और सरसों जैसी फसलों को सात राज्यों में प्रभावित किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं