कश्मीर (Kashmir) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के टीके लगाने (Vaccination) का सिलसिला रुक गया है. कई जिलों में शनिवार को वैक्सीनेशन शून्य होने की रिपोर्ट आई है. 1.4 करोड़ की आबादी वाले कश्मीर घाटी के 10 जिलों में 504 लोगों को ही टीके लगाए गए. राजधानी श्रीनगर जिले में शून्य टीकाकरण की सूचना है. आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस क्षेत्र में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है क्योंकि पिछले सप्ताह इसकी आपूर्ति नहीं की गई है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, "हमें पिछले शनिवार को वैक्सीन का आखिरी स्टाक मिला था. अब वैक्सीन उपलब्ध नहीं है."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को COVID-19 के मामलों और मौतों में भारी वृद्धि के बाद केंद्र शासित प्रदेश में लगाए गए लॉकडाउन को 24 मई तक बढ़ा दिया. कुछ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. यह प्रतिबंध सोमवार को समाप्त होने वाले थे. सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और श्रीनगर शहर के अंदर और बाहर के रास्तों को सील कर दिया गया है. तालाबंदी को लागू करने के लिए पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.
पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी के लिए भेजे गए हजारों सैनिकों की वापसी के बाद कश्मीर में प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया गया है.
जम्मू और कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस के 3,677 नए मामले सामने आए और वायरस संक्रमण से 63 लोगों मौतों हो गई. अब तक संक्रमण के कुल मामले 2.40 लाख हो चुके हैं और कुल 3,090 लोगों की मौत हो चुकी है.
अधिकारियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में 28 लाख वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं. इनमें सुरक्षा बल और पुलिस शामिल है. अधिकांश सुरक्षाकर्मियों को दोनों डोज मिल चुकी हैं.
जम्मू और कश्मीर में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए टीकाकरण भी नाम के लिए ही हुआ है. केंद्र शासित प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए केवल दो टीकाकरण केंद्र हैं जिनमें एक दिन में केवल 300 डोज दिए जाते हैं. पिछले एक सप्ताह से वैक्सीन आपूर्ति ठप होने के बाद इसे भी रोक दिया गया है.
जम्मू में हालांकि बेहतर स्थिति है. यहां शनिवार को लगभग 14,000 लोगों को टीका लगाया गया, हालांकि यह नियमित टीकाकरण संख्या से बहुत कम है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं