विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ BJP दफ्तर पहुंच और सहयोगियों संग खेली होली. इस मौके पर उन्होंने सभी को जीत की बधाई दी. चुनाव आयोग के शाम 7.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 141 सीटें जीत चुकी है, जबकि 113 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, समाजवादी पार्टी 51 सीटें जीत ली हैं, जबकि 61 सीटों पर आगे चल रही है. बसपा 1 सीट पर आगे चल रही है, और कांग्रेस ने एक सीट जीती है, जबकि एक पर आगे बनी हुई है. 2017 में बीजेपी को 39.6 फीसदी वोट मिले थे जो 2022 में यानी पांच साल में पांच फीसदी बढ़कर  44.6 फीसदी हो गया है. 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सरधना सीट से बीजेपी विधायक संगीत सोम चुनाव हार गए हैं. कन्नौज सदर सीट से BJP के असीम अरुण जीत गए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव जीत चुके हैं. बीजेपी से सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से चुनाव हार गए हैं. हालांकि, योगी मंत्रीमंडल से इस्तीफ़ा देकर आए दारा सिंह चौहान सपा के टिकट से घोषी से जीत गए हैं. नोएडा से बीजेपी के पंकज सिंह चुनाव जीत गए.

Here are the Highlights on Uttar Pradesh election results:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Assembly Election Result 2022, UP Polls 2022 Results, Assembly Elections 2022, Uttar Pradesh Assembly Election Results 2022, UP Assembly Election 2022, Utter Pradesh Election Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com