गुजरात विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Election) में आम आदमी पार्टी (AAP) को 182 में सिर्फ पांच सीटों पर जीत मिली. इनमें जाम जोधपुर, विसावदर, गारियाधार, डेडियापाडा और बोटाद की सीटें शामिल हैं. बुधवार को गुजरात में आप के पांचों विधायकों ने दिल्ली आकर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात की. पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ ही पार्टी की गुजरात यूनिट के सभी पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद थे. बताया जा रहा है कि गुजरात चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन और आगे की रणनीति पर इस बैठक में चर्चा हुई.
गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सूरत में अपने तमाम बड़े चेहरों को उतारा था. इनमें प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia), सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) और पाटीदार आंदोलन के चर्चित चेहरे अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालवीया समेत पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सोराठिया चुनाव नहीं जीत पाए. कम चर्चित चेहरे विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
कौन हैं गुजरात में आप के 5 विधायक?
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया के गृह जिले से आते हैं. उमेश मकवाणा को जब आप ने बोटाद से प्रत्याशी बनाया था. तब विरोध भी सामने आया था, लेकिन उमेश मकवाणा चुनाव जीतने में सफल रहे. उमेश मकवाणा को कुल 79,524 वोट मिले. चैतर वसावा ने डेडियापाड़ा सीट पर 55.87 फीसदी मत हासिल किए. उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी हितेश कुमार वसावा को 42082 वोटों से हराया.
सुरेंद्र नगर जिले की गारियाधार सीट से जीते सुधीर वाघाणी काफी समय से पार्टी से जुड़े हैं. सुधीर वाघाणी को कुल 60463 (43.46%) वोट मिले. वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता भूपत भाई भायाणी ने रीबड़िया को हराया. भूपत भायाणी को 65,675 मत मिले तो वहीं बीजेपी के हर्षद रीबडिया को 58, 771 हासिल हुए. जामनगर जिले की जाम जोधपुर सीट से चुनाव जीते हेमंत भुवा 10 नंवबर 2022 को आम आदमी पार्टी से जुड़े थे. हेमंत भुवा को 47.45 फीसदी वोट मिले. उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी हेमंत भाई सपारिया को हराया.
आप को मिले 40 लाख से अधिक वोट
गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनावों में 40 लाख से अधिक वोट मिले. कुल वोटों में आप के खाते में 13 फीसदी मत आए. वहीं, आम आदमी पार्टी गुजरात की दो दर्जन से अधिक सीटों पर दूसरे नंबर पर रही.
ये भी पढ़ें:-
Exclusive :"अरविंद केजरीवाल ने बहुत नुकसान किया"-गुजरात चुनाव में हार पर बोले अशोक गहलोत
नए साल पर दिल्लीवासियों को तोहफा, दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 450 तरह के टेस्ट मुफ्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं