पंजाब में विधानसभा चुनावों (Punjab Election Results 2022) आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है. पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा, "जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है...पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें...आम आदमी पार्टी को बधाई!!!"
पंजाब में आप लहर पर भगवंत मान ने NDTV से कहा कि सीएम बनते ही कैबिनेट में पहला फ़ैसला लिया जाएगा कि सरकारी दफ़्तर में अब मुख्यमंत्री की नहीं भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो लगेगी. 10 मार्च को एक नए पंजाब की शुरुआत होने जा रही है. हमने पिछली बार गलती की थी यह मानते हैं, लेकिन हमने गलतियों से सीखा. लेकिन मुझे लगता है झाड़ू इस बार 70 साल पुरानी गंदगी साफ करेगी.
आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया. हम पंजाब के लोगों से प्यार करते हैं. देश की जनता ने कह दिया है अरविंद केजरीवाल आतंकवादी नहीं है. हम लोग मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज बनाएंगे, छात्रों को यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा. केजरीवाल ने भगवंत मान को फोन करके बधाई भी दी.