Unemployment Rate In India: सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक महीने में यानी जुलाई 2021 के मुकाबले अगस्त 2021 में 15 लाख के करीब जॉब अपॉर्चुनिटी घट गई और बेरोजगारी दर (Unemployment Rate) जुलाई के 6.96% से बढ़कर अगस्त में 8.32% हो गई.
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के इंस्टीट्यूशनल हेड प्रभाकर सिंह ने एनडीटीवी से कहा, "बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी की मुख्य वजह लेबर पार्टिसिपेशन रेट में बढ़ोतरी है." बतौर सिंह जुलाई से अगस्त, 2021 के बीच एक महीने में करीब 40 लाख अतिरिक्त लोग जॉब मार्केट में नौकरी खोजने के लिए पहुंचे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कोविड-19 महामारी के नियंत्रण में आने के बाद लोग शहरों में काम की तलाश में पहुंचे हैं. CMIE के आंकड़ों के मुताबिक, शहरी बेरोजगारी जो जुलाई में 8.3% थी, वह अगस्त माह में बढ़कर 9.78% तक पहुंच गई है.
देश में COVID-19 महामारी की दूसरी लहर आने से ठीक पहले मार्च में शहरी बेरोजगारी दर 7.27 प्रतिशत थी. सीएमआईई के आंकड़ों के अनुसार, मुख्य रूप से खरीफ सीजन के दौरान कम बुवाई के कारण ग्रामीण बेरोजगारी भी जुलाई में 6.34 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त में 7.64 प्रतिशत हुई है.
तृणमूल कांग्रेस नेता सुखेंदु शेखर रे ने इस पर कहा, 'यह भयंकर स्थिति है. बेरोजगारी की स्थिति और भयंकर होगी अभी सरकार की मोनेटाइजेशन और रक्षा क्षेत्र में कॉरपोरेटाइजेशन की नीति की वजह से हायर एंड फायर पॉलिसी सरकारी नौकरियों में लागू होगी...लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार होंगे.'
- - ये भी पढ़ें - -
* "मोदी सरकार रोज़गार के लिए हानिकारक" : नौकरियों के आंकड़ों पर राहुल गांधी का 'वार'
* "बिहार में गई 15 लाख नौकरियां, डबल इंजन सरकार ने बर्बाद किया आने वाला कल" : रोजगार को लेकर बरसे तेजस्वी यादव
* बेरोजगारी का दंशः मुर्दाघर में 'डोम' के पद के लिए इंजीनियर, पोस्टग्रेजुएट कर रहे अप्लाई, 6 पद के लिए 8,000 आवेदन
दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सहित देश भर के कम से कम आठ राज्य अभी भी दो अंकों में बेरोजगारी दर रिपोर्ट कर रहे हैं. अगस्त में 35.7 फीसदी बेरोजगारी दर के साथ हरियाणा सबसे ऊपर है. इसके बाद राजस्थान में 26.7 प्रतिशत, झारखंड में 16 प्रतिशत, बिहार और जम्मू-कश्मीर में 13.6 प्रतिशत बेरोजगारी दर अगस्त में दर्ज की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले महीने बेरोजगारी दर 11.6 फीसदी दर्ज की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं