बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को जेल में बंद उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ मामले में मुंबई पुलिस की चॉर्जशीट में गवाह के रूप में सूचीबद्ध किया गया है. राज पर पोर्न फिल्म बनवाने और मोबाइल एप पर इसकी स्ट्रीमिंग का आरोप है. 1400 पेज की चार्जशीट के मुताबिक, शिल्पा ने पुलिस को बताया है कि राज की गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी क्योंकि वे अपने कामों में व्यस्त थी. एक्ट्रेस और रियलिटी शो जज शिल्पा ने कहा, 'मैं अपने काम में व्यस्त थी और मुझे पता नहीं था कि राज कुंद्रा क्या कर रहे हैं.' यही नहीं, शिल्पा ने पुलिस को यह भी बताया है कि उन्हें विवादित Apps 'हॉटशॉट्स' या 'बॉलीफेम' के बारे में जानकारी नहीं थी, इन दोनों Apps को पोर्न रैकेट से जोड़ा गया है.
पुलिस ने 45 वर्षीय राज कुंद्रा पर इन एप्स पर पोर्न कंटेंट की स्ट्रीमिंग का आरोप लगाया है. जब गूगल के प्लेस्टोर और एप्पल के एप स्टोर से "Hotshots"को हटा दिया गया था तो एक अन्य एप "Bollyfame"को लांच किया गया. चार्जशीट बताती है कि कारोबारी राज ने पोर्न रैकेट चलाने के लिए वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड के परिसर का इस्तेमाल किया था. राज कुंद्रा को इसी वर्ष 19 जुलाई को उनके कुछ कर्मचारियों के साथ गिरफ्तार किया गया था. माना जाता है कि राज के चार कर्मचारी इस मामले में उनके खिलाफ गवाह बन गए हैं.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
मुंबई पुलिस का मानना है कि राज पोर्न फिल्म निर्माण में सक्रियता से शामिल थे. उनके खिलाफ मजबूत इलेक्ट्रानिक सबूत होने का दावा भी मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया है. मुंबई पुलिस को पोर्न फिल्म के बदले लेनदेन के सबूत भी हाथ लगे हैं. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) का कहना है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने पोर्न फिल्म (Pornography Case) के निर्माण और उनके ऑनलाइन रिलीज से पिछले साल अगस्त और दिसंबर के बीच कम से कम सवा करोड़ रुपये कमाए थे.
- - ये भी पढ़ें - -
* भारत में पिछले 24 घंटे में नए COVID-19 केसों में लगभग 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी
* सीएम योगी का ट्वीट- नौकरी नीलाम करेंगे तो घर नीलाम कर देंगे- यूजर्स बोले- पहले दे तो दीजिए
* Video: "घाटी में रहने वाले सभी हिंदू कश्मीरी पंडित नहीं हैं": जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं