पोर्न फिल्में बनाने और ऐप पर पब्लिश करने के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty On Raj Kundra Case) के पति राज कुंद्रा पुलिस की गिरफ्त में हैं. इस पूरे मामले को लेकर शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी किया है. उन्होंने माई स्टेटमेंट शीर्षक से लिखा है कि पिछले कुछ दिन हर मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रहे हैं. कई तरह की अफवाहें और आरोप लगे. मीडिया और कुछ शुभचिंतकों द्वारा मुझ पर बहुत सारे अनुचित आरोप लगाए गए. न केवल मुझे बल्कि मेरे परिवार को भी ट्रोल किया गया. ढेर सारे सवाल किए गए. मैंने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है और मैं इस पर टिप्पणी करने से बचना जारी रखूंगी. ये मेरा स्टैंड है, क्योंकि ये मामला विचाराधीन है. इसलिए कृपया करके मेरी ओर से झूठे बयान न दें. एक सेलीब्रिटी होने के नाते मेरी फिलॉसफी है, नेवर कंप्लेन, नेवर एक्सप्लेन. मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि ये जांच चल रही है. मुझे मुंबई पुलिस और भारतीय न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
शिल्पा ने आगे लिखा कि एक परिवार के रूप में हम अपने सभी उपलब्ध कानूनी उपायों का सहारा ले रहे हैं. लेकिन तब तक मैं खासकर एक मां के रूप में आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि कृपा मेरे बच्चों की खातिर हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. साथ ही अधूरी जानकारी के साथ बिना किसी जांच के टिप्पणी करने से बचें. मैं पिछले 29 साल से अपने पेशे में मेहनत कर रही हूं और कानून का पालन करने वाली भारतीय नागरिक हूं. जिन लोगों ने मुझ पर विश्वास रखा है, मैंने कभी किसी को निराश नहीं किया. सो आपसे इस समय मेरे परिवार और निजता के मेरे अधिकार का सम्मान करने का अनुरोध करती हूं. हम मीडिया ट्रायल डिजर्व नहीं करते. कृपया कानून को अपना काम करने दें. सत्यमेव जयते!
बता दें शिल्पा शेट्टी ने मीडिया के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस पर बंबई हाईकोर्ट ने कहा था कि शिल्पा शेट्टी के खिलाफ रिपोर्टिंग करने से मीडिया को रोकने का आदेश जारी करने से प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. न्यायामूर्ति गौतम पटेल ने निर्देश दिया कि निजी व्यक्तियों के यूट्यूब चैनलों पर अपलोड किए गए तीनों वीडियो हटा दिए जाएं. इन्हें दोबारा अपलोड न किया जाए क्योंकि ये दुर्भावनापूर्ण हैं. ये वीडियो सच्चाई की जांच से कोसों दूर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं