कांग्रेस के पूर्व नेता अशोक तंवर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं. अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं. वे सिरसा लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं. अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे. तंवर आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलकर AAP में शामिल हुए.
अशोक तंवर ने साल 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी. वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति (HPCC) के अध्यक्ष थे. वे भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनयूएसआई के अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं. तंवर का जुड़ना आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी 2024 में हरियाणा में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है. पंजाब विधानसभा में ‘आप' की शानदार जीत के बाद हरियाणा में कांग्रेस, बीजेपी और अन्य दलों के कई स्थानीय नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का दामन थाम लिया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जनप्रिय नेता श्री @ArvindKejriwal जी के कुशल नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों ने मुझे @AamAadmiParty में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है।
— Ashok Tanwar (@Tanwar_Indian) April 4, 2022
मैं जनता की आवाज उठाना जारी रखते हुए पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।#AAP_KaAshokTanwar@AAPHaryana pic.twitter.com/1mIvxLxUwN
कर्नाटक के पूर्व पुलिस अधिकारी बी भास्कर राव आप में शामिल
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी और बेंगलुरु निवासी बी भास्कर राव सोमवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए. कर्नाटक कैडर के 1990 बैच के राव ने 32 साल तक पुलिस बल में सेवा दी है. आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राव का पार्टी में स्वागत किया. इस मौके पर आप की कर्नाटक इकाई के संयोजक पृथ्वी रेड्डी, राज्य के चुनाव प्रभारी और दिल्ली में तिमारपुर के विधायक दिलीप पांडे, संगठन सचिव दामोदरन और अन्य नेता यहां पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे.
राव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे) के तौर पर कार्यरत थे. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पिछले साल सितंबर में सेवा से इस्तीफा दे दिया था. कर्नाटक सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया और उन्हें कार्यमुक्त किया जिसके बाद वह आप में शामिल हो गए.
बी भास्कर राव का आप में शामिल होना उसके लिए उत्साहजनक है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली यह पार्टी अगले साल कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयार कर रही है. वह बृहत बेंगलुरु महानगरपालिका के इस साल होने वाले चुनाव में भी किस्मत आजमाएगी.
आम आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी की लोकप्रियता से 'आप' को राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए अपनी विस्तार योजना को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी. राव पुलिस में सेवा के दौरान, बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त, राज्य परिवहन आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक- आंतरिक सुरक्षा के पद पर सेवाएं दे चुके हैं.
आप ने 2018 में पहली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ा था, कुल 124 विधानसभा सीटों में से 28 पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं