- कार से 1.2 लाख रुपये से भरा बैग चुराते पकड़ा गया था
- नाबालिग ने कहा, मां के कहने पर बैग चुराया था
- पुलिस ने नानी को गिरफ्तार किया, मां अभी फरार है
दक्षिण दिल्ली के आंबेडकर नगर में खड़ी एक कार से कथित तौर पर 1.2 लाख रुपयों से भरे बैग को चुराते हुए (Theft) पकड़े गए 12 वर्षीय नाबालिग (Minor) ने खुलासा किया कि मां और नानी उससे चोरी कराती हैं. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी, पुलिस के अनुसार सोमवार को किशोर की नानी (Grandmother) को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसकी मां (Mother) अभी फरार है. उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को नाबालिग ने एक बैग चोरी किया था, जिसमें 1,20,000 रुपये थे.
दिल्ली पुलिस आयुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा ‘‘जांच के दौरान, CCTV फुटेज खंगाली गई. सोमवार को नाबालिग की पहचान हुई और पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की. पुलिस ने उसके पास से पांच हजार रुपये भी बरामद किए.'' पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि मां के कहने पर उसने एक गाड़ी में से वह बैग चुराया था. उसने कहा कि मां और नानी उससे चोरी कराती हैं. उन्होंने बताया कि उसकी नानी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके घर से 1,05,000 रुपये के साथ चोरी किया वह बैग भी बरामद हो गया है.पुलिस ने बताया कि उनके पास से कुल 1,10,000 रुपये बरामद हो गए हैं, नाबालिग की मां की तलाश अभी जारी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं