विज्ञापन

दिल्ली-NCR में प्रदूषण को लेकर एक्शन में सरकार, NHAI ने 157 किमी हाईवे पर 900 कर्मचारी किए तैनात

दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने के बाद NHAI ने धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव, स्मोक गन और पौधारोपण जैसे उपाय किए हैं. 

दिल्ली-NCR में प्रदूषण को लेकर एक्शन में सरकार, NHAI ने 157 किमी हाईवे पर 900 कर्मचारी किए तैनात
दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है.

दिल्ली-NCR में सर्दियों की शुरुआत के साथ वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है. AQI के 240 के पार पहुंचने के बाद ग्रैप-1 (GRAP-1) लागू कर दिया गया है. इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रदूषण को कम करने के लिए हाईवे नेटवर्क पर बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है.

NHAI के अनुसार दिल्ली-NCR की करीब 157 किलोमीटर लंबी सड़कों और कॉरिडोरों पर 900 कर्मचारियों को तैनात किया गया है. इन कर्मचारियों की मदद से हाईवे और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि धूल उड़ने से रोका जा सके. कई स्थानों पर स्मोक गन भी लगाई गई हैं जो हवा में मौजूद धूल को नियंत्रित करने का काम कर रही हैं.

प्रदूषण रोकने के लिए हाईवे पर विशेष अभियान

NHAI के सदस्य आलोक दीपांकर ने बताया कि इन गतिविधियों की निगरानी के लिए जियो टैगिंग और CCTV कैमरों का सहारा लिया जा रहा है. इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी उपाय प्रभावी ढंग से लागू हों.

प्राधिकरण का दावा है कि पिछले एक वर्ष में दिल्ली-NCR के विभिन्न हाईवे कॉरिडोरों पर 9 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं. इनमें द्वारका एक्सप्रेसवे, DND-सोहना कॉरिडोर और दिल्ली-देहरादून हाईवे प्रमुख हैं. खास बात यह है कि इन परियोजनाओं में दिल्ली से निकले 13 लाख टन से अधिक कचरे का उपयोग सड़क किनारे हरित क्षेत्र विकसित करने और लैंडस्केपिंग में किया गया है.

157 किलोमीटर सड़क नेटवर्क पर 900 कर्मचारी तैनात

वहीं, हाईवे पर लगने वाले जाम और प्रदूषण से जुड़ी शिकायतों के लिए लोगों को ग्रीन दिल्ली ऐप का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. अधिकारियों का मानना है कि यातायात को सुचारु बनाकर भी प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सकता है.

उधर, CAQM की बैठक में पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के मामलों पर चिंता जताई गई है. राज्यों को जागरूकता बढ़ाने, ड्रोन से निगरानी करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- रिफॉर्म उत्सव के लिए सरकार की तैयारी तेज, सभी मंत्रालयों से कहा जल्दी दें रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Pollution, NHAI, Air Pollution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com