विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2020

चोरी के आरोप में पकड़े गए नाबालिग ने पुलिस के सामने कबूला, 'मां और नानी कराती हैं अपराध'

सोमवार को किशोर की नानी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसकी मां अभी फरार है. उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को नाबालिग ने एक बैग चोरी किया था, जिसमें 1,20,000 रुपये थे.

चोरी के आरोप में पकड़े गए नाबालिग ने पुलिस के सामने कबूला, 'मां और नानी कराती हैं अपराध'
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • कार से 1.2 लाख रुपये से भरा बैग चुराते पकड़ा गया था
  • नाबालिग ने कहा, मां के कहने पर बैग चुराया था
  • पुलिस ने नानी को गिरफ्तार किया, मां अभी फरार है
नई दिल्ली:

दक्षिण दिल्ली के आंबेडकर नगर में खड़ी एक कार से कथित तौर पर 1.2 लाख रुपयों से भरे बैग को चुराते हुए (Theft) पकड़े गए 12 वर्षीय नाबालिग (Minor) ने खुलासा किया कि मां और नानी उससे चोरी कराती हैं. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी, पुलिस के अनुसार सोमवार को किशोर की नानी (Grandmother) को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसकी मां (Mother) अभी फरार है. उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को नाबालिग ने एक बैग चोरी किया था, जिसमें 1,20,000 रुपये थे.

दिल्ली पुलिस आयुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा ‘‘जांच के दौरान, CCTV फुटेज खंगाली गई. सोमवार को नाबालिग की पहचान हुई और पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की. पुलिस ने उसके पास से पांच हजार रुपये भी बरामद किए.'' पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि मां के कहने पर उसने एक गाड़ी में से वह बैग चुराया था. उसने कहा कि मां और नानी उससे चोरी कराती हैं. उन्होंने बताया कि उसकी नानी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके घर से 1,05,000 रुपये के साथ चोरी किया वह बैग भी बरामद हो गया है.पुलिस ने बताया कि उनके पास से कुल 1,10,000 रुपये बरामद हो गए हैं, नाबालिग की मां की तलाश अभी जारी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Minor, Theft, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com