विज्ञापन

त्रिपुरा के युवक का मजाक उड़ाने वाला कंटेंट क्रिएटर गिरफ्तार, करोलबाग से दबोचा गया आमिर शौकीन

त्रिपुरा के युवक लैसोंजित रेआंग का मजाक उड़ाने वाले कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

त्रिपुरा के युवक का मजाक उड़ाने वाला कंटेंट क्रिएटर गिरफ्तार, करोलबाग से दबोचा गया आमिर शौकीन
त्रिपुरा के युवक का मजाक उड़ाने वाला कंटेंट क्रिएटर गिरफ्तार हो गया है.

पुरा के युवक लैसोंजित रेआंग के साथ कथित नस्लीय मजाक और अपमानजनक वीडियो बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले में आरोपी कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो वायरल होने के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आमिर शौकीन लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था ताकि वह जांच एजेंसियों की पकड़ में न आए. दिन में उसकी लोकेशन शाहदरा इलाके में मिली थी, लेकिन इसके बाद वह दूसरी जगह चला गया. पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थी.

शाम के समय सदर बाजार थाना पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से उसे करोलबाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आमिर अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपकर रह रहा था.

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब त्रिपुरा के युवक लैसोंजित रेआंग का मजाक उड़ाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. युवक ने बाद में बताया था कि उसे वीडियो रिकॉर्ड होने की जानकारी तक नहीं थी. घटना के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी और कार्रवाई की मांग की थी. अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

युवक लैसोंजित रेआंग ने NDTV से बातचीत में उस घटना को लेकर कई अहम बातें साझा की हैं. उन्होंने बताया कि घटना पिछले महीने हुई थी, लेकिन उन्हें इसकी पूरी जानकारी तब मिली जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लैसोंजित ने बताया कि वह एक महीने से अधिक समय से अहमदाबाद में नौकरी की तलाश कर रहे थे. इसी सिलसिले में वह एक रेस्टोरेंट में इंटरव्यू देने गए थे. इंटरव्यू के बाद लौटते समय कुछ लोगों ने उनसे बातचीत शुरू की. उनमें एक कंटेंट क्रिएटर भी शामिल था.

यह भी पढ़ें- 

'नौकरी की तलाश में गया था, मजाक बन गया'; नस्लीय उत्पीड़न के शिकार त्रिपुरा के युवक ने NDTV से सुनाई आपबीती

दिल्ली के क्रिएटर ने त्रिपुरा के युवक को ऐसी बात कही कि केंद्रीय मंत्री को आ गया गुस्सा, अब मांग रहा माफी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tripura Youth, Delhi News, Kiran Rijiju
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com