पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने नेहरू को श्रद्धांजलि दी

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने नेहरू को श्रद्धांजलि दी

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 127वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. दोनों नेता नेहरू के स्मारक स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

नेहरू के परपौत्र राहुल ने ट्वीट कर कहा, पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि. आज हम उन लोगों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने इस देश और यहां के नागरिकों के लिए बलिदान दिया.

नेहरू का जन्म मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के घर 14 नवंबर, 1889 को हुआ था. उनके जन्मदिवस को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. उनका निधन 27 मई, 1964 को हुआ था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com