विज्ञापन

हमारा एकमात्र उद्देश्य लोगों का कल्याण और प्रगति है... तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने पीएम मोदी का जताया आभार

विजय के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, फिल्मी हस्तियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और हजारों समर्थकों सहित कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक नेताओं ने शिरकत की.

हमारा एकमात्र उद्देश्य लोगों का कल्याण और प्रगति है... तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने पीएम मोदी का जताया आभार
  • तमिलगा वेत्री कषगम के नेता सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय को मुख्यमंत्री पद संभालने पर बधाई देते हुए सहयोग का आश्वासन जताया
  • विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन को 234 सदस्यीय विधानसभा में 120 विधायकों का समर्थन मिला है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्‍नई:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी थी. इस पर सीएम विजय ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के निरंतर विकास के लिए हम केंद्र सरकार के सक्रिय सहयोग की आशा करते हैं.

विजय ने एक्स पर कहा, "मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद. हमारा एकमात्र उद्देश्य जनता का कल्याण और प्रगति है. तमिलनाडु के निरंतर विकास के लिए हम केंद्र सरकार के सक्रिय सहयोग की आशा करते हैं.

इससे पहले विजय को शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, "श्री सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई. उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी."

टीवीके प्रमुख एवं उसके विधायक दल के नेता विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. विजय की शपथ राज्य में एक ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव का प्रतीक है. इसके साथ ही, डीएमके और एआईएडीएमके के बीच लगभग छह दशकों से चली आ रही बारी-बारी से सत्ता संभालने की परंपरा का भी अंत हो गया

.राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने यहां जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके साथ-साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी नए मंत्रिपरिषद के हिस्से के तौर पर शपथ ली.

Latest and Breaking News on NDTV

इस कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, फिल्मी हस्तियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और हजारों समर्थकों सहित कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक नेताओं ने शिरकत की. इसके चलते अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने पड़े.

चेन्नई शहर की पुलिस ने समारोह से पहले स्टेडियम के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया, वाहनों की सघन जांच की और प्रवेश पर कड़े नियंत्रण के उपाय लागू किए.

इसे भी पढ़ें: CM शपथ के बाद विजय ने राहुल गांधी को बताया भाई, उस शख्स को भी कहा शुक्रिया जिसने कांग्रेस से बात बनाई

विजय ने तब सत्ता संभाली, जब टीवाके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में 120 विधायकों का समर्थन हासिल हो गया. इस तरह, गठबंधन ने सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों के बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया.

हालांकि, हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी, लेकिन उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया था. इसके चलते पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक स्तर पर गहन बातचीत का दौर चल रहा था.

Latest and Breaking News on NDTV
यह अनिश्चितता आख़िरकार शनिवार शाम को तब समाप्त हुई, जब 'विदुथलाई चिरुथाइगल कजगम' (वीसीके) और 'इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग' (आईयूएमएल) ने विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी. इससे पहले, कांग्रेस, सीपीआई और सीपीआई (एम) ने भी टीवीके का समर्थन किया था, जिससे अभिनेता से राजनेता बने विजय सरकार बनाने का दावा पेश कर सके.

इसे भी पढ़ें: BJP आईटी सेल के पूर्व हेड, Ex IRS ऑफिसर, डॉक्टर... तमिलनाडु की विजय कैबिनेट में कौन-कौन बने मंत्री?

समर्थन मिलने के बाद, विजय ने शनिवार रात चेन्नई के लोक भवन में राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकात की और अपने सभी पांच सहयोगी दलों (कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई-एम, वीसीके और आईयूएमएल) के समर्थन पत्र सौंपे. इसके बाद राज्यपाल ने विजय को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया और उन्हें मंत्रिमंडल बनाने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने नए मुख्यमंत्री को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश भी दिया है.

विजय का शपथ ग्रहण तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ है, क्योंकि 1967 के बाद पहली बार राज्य में कोई गैर-द्रविड़ पार्टी सत्ता में आई है. राजनीतिक पर्यवेक्षक इस घटनाक्रम को राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़े बदलाव के रूप में देख रहे हैं, जिस पर लंबे समय से डीएमके और एआईएडीएमके का वर्चस्व रहा है.

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के नए सीएम विजय की करोड़ों की संपत्ति, कमाई में विधायकों में नंबर वन, जानें कितना है पैसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com