विज्ञापन

CM शपथ के बाद विजय ने राहुल गांधी को बताया भाई, उस शख्स को भी कहा शुक्रिया जिसने कांग्रेस से बात बनाई

4 मई को चुनावी नतीजे आने के बाद से 9 मई तक विजय समर्थन जुटाने में लगे थे. तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके को 108 सीटें मिली हैं जो बहुमत से 11 कम है. विजय को कांग्रेस ने सबसे पहले समर्थन दे दिया था, बाद में अन्य दलों ने भी विजय को समर्थन दिया. जिसका आज उन्होंने सीएम पद की शपथ लेने के बाद शुक्रिया भी कहा.

CM शपथ के बाद विजय ने राहुल गांधी को बताया भाई, उस शख्स को भी कहा शुक्रिया जिसने कांग्रेस से बात बनाई
शपथ ग्रहण में राहुल गांधी के साथ तमिलनाडु सीएम विजय.
  • तमिलनाडु में TVK प्रमुख थिरु जोफेस विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ली.
  • शपथ ग्रहण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद थे, विजय ने उनका धन्यवाद किया.
  • विजय ने 200 यूनिट फ्री बिजली, महिला सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स और ड्रग कंट्रोल यूनिट गठित करने की घोषणा की.
चेन्नई:

तमिलनाडु में TVK प्रमुख थिरु जोफेस विजय ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. उनका शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया. जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए. विजय के साथ 9 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद विजय ने उसी मंच से एक भाषण देते हुए तीन बड़े ऐलान भी किए. जिसमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स और ड्रग्स कंट्रोल के लिए स्पेशल यूनिट गठन की बात है. 

शपथ ग्रहण स्पीच में विजय ने राहुल का बताया भाई

शपथ ग्रहण के बाद टीवीके प्रमुख विजय ने स्पीच में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना भाई बताया. साथ ही उन्होंने अन्य सहयोगी दलों का भी शुक्रिया किया. विजय ने अपने जोशीले भाषण में टीवीके कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया. विजय ने कहा, "TVK कार्यकर्ताओं का शुक्रिया, आपके बिना कुछ नहीं होता, मेरे वॉट्सऐप वॉरियर्स को शुक्रिया."

विजय ने अपने भाषण में आगे कहा- चलिए मिलकर नई शुरुआत करते हैं, ये नए सेक्युलर, सोशल जस्टिस युग की शुरुआत है, अभी मैं मल्लिकार्जुन, अपने भाई राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रवीण चक्रवर्ती, CPIM आदि का शुक्रिया करता हूं.

कांग्रेस का समर्थन दिलाने वाले नेता का भी विजय ने लिया नाम

उल्लेखनीय हो कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजे में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी टीवीके बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाई थी. इसके बाद पार्टी ने कई अन्य दलों से समर्थन जुटाने के लिए बात की. इस कड़ी में पार्टी को सबसे बड़ा लाभ तब मिला, जब 5 विधायकों वाले कांग्रेस ने समर्थन का ऐलान कर दिया. 

तमिलनाडु में चुनावी नतीजों बाद कांग्रेस का टीवीके को समर्थन देने के मामले में प्रवीण चक्रवर्ती की बड़ी भूमिका बताई जाती है. यही वजह है कि विजय ने शपथ ग्रहण समारोह के स्पीच में खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल के साथ-साथ प्रवीण चक्रवर्ती का भी नाम लिया.

बहुमत से 11 कम पर अटक गए थे विजय

मालूम हो कि 4 मई को चुनावी नतीजे आने के बाद से 9 मई तक विजय समर्थन जुटाने में लगे थे. तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके को 108 सीटें मिली हैं जो बहुमत से 11 कम है. विजय को कांग्रेस ने सबसे पहले समर्थन दे दिया था लेकिन तब भी बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटें नहीं हो पाईं. 

विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से तीन बार मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन बहुमत नहीं होने के कारण राज्यपाल ने अनुमति नहीं दी. 

कांग्रेस सहित अन्य दलों के समर्थन से बने सीएम

चुनाव नतीजे आने के 5 दिन बाद विजय ने आखिरकार समर्थन जुटा लिया है. उनके पास अब 120 विधायकों का समर्थन हो गया है. विजय की पार्टी को कांग्रेस के अलावा CPI, CPI(M), VCK और IUML ने समर्थन दे दिया है. कांग्रेस के 5 और बाकी चारों पार्टियों के दो-दो विधायक हैं. 

यह भी पढ़ें - तमिलनाडु CM बनते विजय के तीन ताबड़तोड़ फैसले, पहला आदेश 200 यूनिट बिजली फ्री
यह भी पढ़ें - CM बनते ही थलापति का ऐलान- अब तमिलनाडु में सिर्फ एक पावर सेंटर है और वो हूं मैं... पढ़िए विजय का फिल्मी भाषण

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu CM, Tamil Nadu CM Oath, Tamil Nadu CM Vijay Oath, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com