- एचडी कुमारस्वामी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
- नीतीश कुमार से गठबंधन पर भी उठाये सवाल
- कहा- क्या बीजेपी का नीतीश से गठबंधन पवित्र है
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन को मिलावट की संज्ञा देने पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के रूप में BJP की पसंद कहीं ज्यादा संदिग्ध है. NDTV से खास बातचीत के दौरान कुमारस्वामी ने कहा कि BJP की तमाम नीतियां, जैसे उत्तर प्रदेश में कर्ज माफी और रसोई गैस सब्सिडी आदि फेल साबित हुई हैं. उन्होंने कहा कि अतीत में गठबंधन सरकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 सालों के ट्रैक रिकॉर्ड से कहीं बेहतर काम किया है. एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भारत जैसे लोकतंत्र में गठबंधन जरूरी है. पिछले साल मई में अपने शपथग्रहण समारोह के दौरान तमाम विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाने वाले एचडी कुमारस्वामी कहते हैं कि, 'PM बहुत हल्के ढंग से महागठबंधन की आलोचना करते हैं. मैं इसे देख रहा हूं'.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी बोले, राहलु गांधी को पीएम बनाना ही है हमारी पार्टी का मकसद
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
एचडी कुमारस्वामी कहते हैं कि ''बिहार में जनादेश के बाद नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का गठबंधन क्या पवित्र गठबंधन है?'' जेडीएस नेता कुमारस्वामी आगे कहते हैं कि बीजेपी का एआईएडीएमके के साथ गठजोड़ का प्रयास भी उतना ही संदिग्ध है. आपको बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा चुनाव 2019 के बाद प्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया था. एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने कहा कि हमारी पार्टी राहुल गांधी को ही लोकसभा चुनाव के बाद पीएम के तौर पर देखना चाहती है. और इसके लिए हम दिन रात मेहनत कर रहे हैं. हालांकि याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही कुमारस्वामी ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा था कि ममता दीदी पीएम बनने के काबिल हैं. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि हम शुरू से ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को ही पीएम के तौर पर देख रहे हैं. और हम अपनी बात पर अडिग हैं.
VIDEO: विपक्ष के महागठबंधन से मची हलचल.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं