जम्मू कश्मीर के भावी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा गुरुवार श्रीनगर पहुंचे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने हवाई अड्डे पर सिन्हा का स्वागत किया. अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे से सिन्हा सीधे राज भवन गए. उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के दूसरे उप राज्यपाल के रूप में सिन्हा शुक्रवार को शपथ ले सकते हैं. पूर्व रेलवे राज्यमंत्री सिन्हा (61) गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लेंगे जिन्होंने बुधवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मुर्मू, जम्मू कश्मीर संघ शासित राज्य के पहले उप राज्यपाल थे और उनका कार्यकाल नौ महीने से कुछ अधिक समय का रहा. गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत का नया CAG (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) नियुक्त किया गया है. वह राजीव महर्षि की जगह लेंगे. मुर्मू के स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई थी कि मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है. इस बात के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि मुर्मू को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किया जा सकता है.
VIDEO: मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं