विज्ञापन

64 साल पुराना वो गाना, जो Gen-Z के दादा-दादी के दिलों की बना आवाज, लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में की तकदीर की बात, शैलेंद्र के बोल बने अमर

आज हम आपके लिए तकदीर पर बना एक गाना लेकर आए हैं, जो Gen-Z के दादा-दादी के दिलों की आवाज बन गया था. इस गाने के बोल ने हर किसी के दिल में खास जगह बना ली थी.

64 साल पुराना वो गाना, जो Gen-Z के दादा-दादी के दिलों की बना आवाज, लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में की तकदीर की बात, शैलेंद्र के बोल बने अमर
64 साल पुराना वो गाना, जो Gen-Z के दादा-दादी के दिलों की बना आवाज
NDTV

हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्हें सुनते ही पुराने जमाने का प्यार, भावनाएं और रिश्तों की गहराई याद आ जाती है. आज हम आपके लिए तकदीर पर बना एक गाना लेकर आए हैं, जो Gen-Z के दादा-दादी के दिलों की आवाज बन गया था. इस गाने के बोल ने हर किसी के दिल में खास जगह बना ली थी. यह गाना साल साल 1962 में आई फिल्म 'हरियाली और रास्ता'का है. इस गाने का नाम 'बोल मेरी तकदीर में क्या है' है. इसी गिनती हिंदी सिनेमा के सदाबहार गानों में होती है. 

लता मंगेशकर और मुकेश की आवाज ने बनाया यादगार

'बोल मेरी तकदीर में क्या है' गाने में लता मंगेशकर और मुकेश ने अपनी सुरीली आवाज दी है. शंकर-जयकिशन का शानदार संगीत और शैलेंद्र के भावुक बोल इस गाने को खास बनाते हैं. 'बोल मेरी तकदीर में क्या है' गाना सिर्फ प्यार का इजहार नहीं करता, बल्कि जिंदगी में आने वाली मुश्किलों और भविष्य को लेकर मन में उठने वाले सवालों को भी सामने रखता है. यही वजह है कि पुराने हिंदी गानों के शौकीनों के बीच इसकी खास जगह है.

मनोज कुमार और माला सिन्हा की जोड़ी 

यह गाना फिल्म 'हरियाली और रास्ता' का हिस्सा है, जिसका निर्देशन विजय भट्ट ने किया था. फिल्म में मनोज कुमार और माला सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इनके अलावा शशिकला और ओम प्रकाश जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा थे. फिल्म की कहानी रिश्तों, शादी और प्रेम के बीच पैदा होने वाली उलझनों को दिखाती है. ऐसे में इस गाने के भाव फिल्म की कहानी से जुड़ते हैं. गाने में प्यार करने वाले दो लोगों की भावनाएं सामने आती हैं, लेकिन उनके सामने जिंदगी के रास्ते आसान नहीं हैं.

यह भी पढ़ें | 72 साल पुराना गाना, जिसके बजते ही आज भी नागिन बन जाते हैं सभी बाराती, बीन की धुन पर नाची थीं वैजयंतीमाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Kumar, Mala Sinha, Lata Mangeshkar, Mukesh, Shailendra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com