विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2017

आईएसआईएस ने ली कश्मीर में आतंकी हमले की जिम्मेदारी, डीजीपी ने कहा- सिर्फ प्रोपेगंडा

आईएस ने अपनी आधिकारक वेबसाइट एहमाक पर अरबी भाषा में हमले की जिम्मेदारी लेने की बात लिखी, पुलिस ने कहा- कश्मीर में आईएसआईएस की कोई मौजूदगी नहीं

Also Read in
आईएसआईएस ने ली कश्मीर में आतंकी हमले की जिम्मेदारी, डीजीपी ने कहा- सिर्फ प्रोपेगंडा
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: आईएसआईएस ने कश्मीर में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है जिसे डीजीपी ने झूठा दावा बताया है. उन्होंने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि कश्मीर में आईएसआईएस की कोई मौजूदगी है.

इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस ने आधिकारिक तौर पर दावा किया है कि वह कश्मीर में पहुंच गया है. उसने कहा है कि भविष्य मे ऐसे हमले होते रहेंगे. इस पर जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य का कहना है कि यह मात्र एक प्रोपेगंडा है और सिवाय इसके कुछ भी नहीं है.

आपको बता दें कि कश्मीर के जकूरा में हुए हमले की आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की ओर से जिम्मेदारी लेने के बाद सरकार भी सतर्क हो गई है. इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया था. आईएस ने अपनी आधिकारक वेबसाइट एहमाक पर अरबी भाषा में लिखकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

शुक्रवार को श्रीनगर में जकूरा पुलिस स्टेशन पर एक आतंकवादी हमला हुआ था. इसमें एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए, जबकि एक एसपीओ गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस कार्रवाई मे एक आतंकवादी भी मारा गया. आतंकी ने आईएस की काले रंग की टीशर्ट पहन रखी थी.

आईएस की वेबसाइट एहमाक ने हमले के एक दिन बाद दावा किया कि जकूरा में पुलिस स्टेशन पर उसने हमला कराया था.
कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ था जिसके मुताबिक दुनिया में इंसानियत के लिए खतरा बन चुके आतंकी संगठन आईएसआईएस ने भारत में भी अपनी जड़ें जमा ली हैं. ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर कहा गया था कि के कश्मीर में इस आतंकी संगठन का पहला ग्रुप तैयार हो गया है.

VIDEO : छह आतंकी ढेर

इस बारे मे डीजीपी ने यह भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि कश्मीर में आईएसआईएस की किसी भी तरह की कोई मौजूदगी है. ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया पर कश्मीर के युवाओं को बहला-फुसलाकर आतंकी बनाने का अभियान छेड़ा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISIS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com