देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 19,740 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 39 लाख, 35 हजार 309 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 248 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 50 हजार 375 लोगों की मौत हो चुकी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या 2,36,643 दर्ज की गई है जो पिछले 206 दिनों में सबसे कम है. एक्टिव केस कुल संक्रमण का एक फीसदी से भी कम है. फिलहाल यह 0.70 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देश में फिलहाल रिकवरी रेट 97.98 फीसदी दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटों में देशभर में 23,070 मरीज कोविड महामारी से स्वस्थ हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 3 करोड़, 32 लाख, 48 हजार, 291 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.
दिल्ली : कोरोना से लगातार पांचवें दिन एक भी मौत नहीं, 39 नए मामले दर्ज
देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.62 फीसदी दर्ज की गई है जो पिछले 106 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बना हुआ है. डेली पॉजिटिविटी रेट भी 1.56 फीसदी रिकॉर्ड की गई है. यह भी पिछले 40 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बनी हुई है. मंत्रालय के मुताबिक अब तक देशभर में कुल 93.99 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं