विज्ञापन

कोविड के नए वेरिएंट BA.3.2 (Cicada) के क्या हैं लक्षण, टेस्ट पॉजिटिव आने पर क्या करें और क्या न करें?

New Corona Variant Cicada BA.3.2 Symptoms: कोविड के नए वेरिएंट BA.3.2 यानी Cicada ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इसके लक्षण इतने सामान्य हैं कि इसे पहचानना आसान नहीं है.

कोविड के नए वेरिएंट BA.3.2 (Cicada) के क्या हैं लक्षण, टेस्ट पॉजिटिव आने पर क्या करें और क्या न करें?
New Corona Variant Cicada BA.3.2 Symptoms
Unsplash

New Corona Variant Cicada BA.3.2 Symptoms: कोरोना भले ही पहले जैसा डरावना न लगे, लेकिन यह पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है. अब एक नया वेरिएंट BA.3.2, जिसे ‘Cicada' कहा जा रहा है, धीरे-धीरे लोगों के बीच फैल रहा है. परेशानी की बात यह है कि इसके लक्षण आम सर्दी-जुकाम जैसे ही हैं, जिससे लोग इसे हल्के में ले लेते हैं. ऐसे में बिना टेस्ट के सही पहचान करना मुश्किल हो जाता है और संक्रमण बढ़ने का खतरा बना रहता है.

क्या है सिकाडा वेरिएंट? (What is Cicada)

BA.3.2 कोविड का नया रूप है, जिसे ‘Cicada' नाम दिया गया है. यह COVID-19 का ही एक बदला हुआ वेरिएंट है. इसे World Health Organization और Centers for Disease Control and Prevention नजर में रखे हुए हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसमें कई बदलाव यानी म्यूटेशन (Mutation) हैं, जिससे यह शरीर की इम्युनिटी (Immunity) को कुछ हद तक चकमा दे सकता है.

सिकाडा के लक्षण कैसे पहचानें? (Symptoms Of Cicada)

इस वेरिएंट के लक्षण बहुत सामान्य हैं. जैसे नाक बहना (Runny Nose), खांसी (Cough), बुखार (Fever), गले में दर्द (Throat Pain), शरीर में दर्द (Body Pain) और थकान (Tiredness). कुछ लोगों को उल्टी (Vomitting) या दस्त (Diarhhea) भी हो सकते हैं. यही वजह है कि लोग इसे सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. इसलिए सही पहचान के लिए टेस्ट करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- Yoga Protocol: डायबिटीज, हाई बी. पी., अस्थमा जैसी लाइफस्टाइल बीमारियों से लड़ने के लिए भारत सरकार ने लांच किया "योग प्रोटोकॉल"

कोरोना का नया वेरिएंट क्यों बढ़ा रहा है चिंता?

यह वेरिएंट कई जगहों पर तेजी से फैल रहा है और कुछ देशों में इसके केस बढ़ते देखे गए हैं. हाल ही में, भारत में भी इस नए वेरिएंट के कई मामले सामने आए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी फैलने की क्षमता ज्यादा हो सकती है. इसलिए थोड़ी सी लापरवाही भी संक्रमण को बढ़ा सकती है.

टेस्ट पॉजिटिव आने पर क्या करें?

अगर आपको लक्षण महसूस हों, तो सबसे पहले टेस्ट कराएं. अगर रिपोर्ट पॉजिटिव (Positive) आती है, तो घर पर ही रहें और दूसरों से दूरी बनाए रखें. जरूरी हो तो ही बाहर निकलें और उस समय मास्क जरूर पहनें. पूरी तरह ठीक होने तक आराम करना बहुत जरूरी है.

वैक्सीन अभी भी जरूरी

भले ही यह नया वेरिएंट हो, लेकिन वैक्सीन अभी भी गंभीर बीमारी से बचाने में मदद करती है. इसलिए बूस्टर डोज लेना और अपनी इम्युनिटी मजबूत रखना जरूरी है. हल्के लक्षण को भी नजरअंदाज न करें और समय पर टेस्ट कराएं.

Watch Video: Covid Vaccine की वजह से हो रही कम उम्र में Heart Attack से मौत! क्या कहते हैं एक्सपर्ट

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com