अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से पहले हो रहे भूमि पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे योगगुरू रामदेव ने बुधवार को घोषणा की कि वो अयोध्या में अपने योग संस्थान पतंजलि योगपीठ के तहत एक भव्य गुरुकुल की स्थापना करेंगे. बता दें कि मंदिर की जिम्मेदारी देख रहे राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने रामदेव को भी इस समारोह के लिए न्यौता भेजा था, जिसके बाद वो कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं.
रामदेव ने कहा, 'भारत का सबसे बड़ा भाग्य है कि हम देश में राम राज्य स्थापित करने के लिए बन रहे इस मंदिर के कार्यक्रम के साक्षी बन रहे हैं. पतंजलि योगपीठ यहां पर एक भव्य 'गुरुकुल' बनाएगा. दुनियाभर से लोग यहां पर वेद और आयुर्वेद का अध्ययन करने आ सकेंगे.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
India's biggest fortune that we're witnessing #RamMandir event...To establish 'ram rajya' in this nation, Patanjali Yogpeeth will make a grand 'gurukul' in #Ayodhya. People from all over the world will be able to study Ved, Ayurved here: Yog Guru Ramdev at Ram Janambhoomi site pic.twitter.com/qygs6AlJau
— ANI (@ANI) August 5, 2020
बता दें कि रामदेव मंगलवार को ही अयोध्या पहुंच गए थे. राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से बुलाए जाने पर उन्होंने कहा था कि वो खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं, जो उन्हें इस कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है. NDTV से बातचीत में उन्होंने कहा, हम रामजन्भूमि के लिए प्रस्थान कर रहे हैं. सौभाग्यशाली हूं जो अयोध्या की भूमि पर राम मंदिर के निर्माण के लिए हो रहे भूमि पूजन में सम्मिलित होने का अवसर मिला है. हम 500 सालों से इसका इंतजार कर रहे थे. हजारों सालों की इच्छा पूरी हुई है. इसके लिए हमारे राष्ट्र के गौरव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इस अवसर पर श्रद्धेय कहने का मन हो रहा है. उन्होंने करोड़ों-करोड़ों लोगों को संपने को साकार करने की भूमिका निभाई है.'
(ANI से इनपुट के साथ)
Video: सौभाग्यशाली जो राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल होने का मौका मिला: बाबा रामदेव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं