महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,425 नए मामले सामने आए जो कि एक दिन पहले सामने आए मामलों से करीब 10,000 कम थे. राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि नए मामलों में 72 मामले वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमण के थे. बुधवार को 35,756 मामले सामने आए थे और 79 मरीजों की मौत हो गई थी. महाराष्ट्र में पिछले एक दिन में कोविड से 42 मरीजों की मौत हो गई. राज्य में अब तक संक्रमण के 76,30,606 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 1,42,358 लोगों की मौत हो चुकी है तथा वर्तमान में 2,87,397 मरीज उपचाराधीन हैं. पिछले एक दिन में 1,45,573 नमूनों की जांच की गई जिसके बाद जांच की कुल संख्या बढ़कर 7,40,12,958 हो गई.
Coronavirus India Updates: गुजरात में कोविड के 12,911 नये मामले सामने आए, 22 मरीजों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,86,384 नए मामले सामने आए. देश में संक्रमण के कुल मामले अब चार करोड़ के पार जा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 573 मरीजों की मौत हुई, जबकि देश मेें अभी भी 22,02,472 एक्टिव केस हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कोविड-19 की तीसरी लहर में नवजात शिशुओं में हो रही है ब्लड क्लॉटिंग की समस्या
पिछले 24 घंटों में 3,06,357 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक 3,76,77,328 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं, जिसके साथ ही रिकवरी रेट 93.33 प्रतिशत रहा. दैनिक संक्रमण 19.59 फीसदी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 17.75 प्रतिशत है.
Video : क्या ओमिक्रॉन कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज पर पहुंच गया है, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं