- दातों की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं फूड्स.
- दातों को खराब कर सकती हैं ये 5 चीजें.
- दातों को हेल्दी रखने के लिए न खाएं ये 5 खाद्य पदार्थ.
Teeth Staining Foods: हम शरीर के हर अंग की देखभाल करते हैं, लेकिन दातों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना हमेशा भूल जाते हैं. ये हर कोई जानता है कि दांत कितने जरूरी है, शायद ही किसी को अंदाजा हो कि खानपान से जुड़ी कुछ गलतियां दातों को खराब कर सकती हैं. चमकते दांत हर किसी की ख्वाहिश होते हैं. दातों की चमक और स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए ज्यादा नहीं बस कुछ बातों को ध्यान रखने की जरूरत होती है. कभी-कभी हम कुछ ऐसा खा लेते हैं जिसकी वजह से हमारे दांतों पर दाग पड़ जाते हैं. कई ऐसे फूड्स हैं जो न सिर्फ मुंह के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि दातों को भी खराब कर सकते हैं. अगर आप अपने दांतों की चमक को बरकरार रखना चाहते हैं तो आज से ही यहां बताए गए 5 चीजों का सेवन बंद कर दें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दातों को हेल्दी रखना है, तो कभी करें इन फूड्स का सेवन:
1. कैंडीज
बहुत ज्यादा मीठा दांतों की सड़न का कारण बनता है. अगर आपको मीठा खाने का शौक है और आप हमेशा कैंडीज खाते रहते हैं तो ये आपके दांतों के लिए अच्छा नहीं है. ये आपके जीभ का रंग बदलने के साथ दांतों पर भी दाग छोड़ सकती हैं. अगर आप बहुत ज्यादा कैंडीज खाते हैं तो इनकी मात्रा को आज से ही सीमित कर दें.
2. एनर्जी ड्रिंक
एनर्जी ड्रिंक न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं बल्कि दातों के लिए हानिकारक हो सकती हैं. एसिड वाले फूड और ड्रिंक भी दांतों को खराब करते हैं. एनर्जी ड्रिंक्स भी दांतों की बाहरी परत को खराब कर सकती हैं. आप एनर्जी के लिए नेचुरल ड्रिंक्स का सहारा ले सकते हैं.
मुंहासों, फाइन लाइन्स और झुर्रियों का सबसे प्रभावी और नेचुरल इलाज है विटामिन ए, खाएं ये चीजें

Worst Foods For Teeth: एसिड वाले फूड और ड्रिंक भी दांतों को खराब करते हैं.
3. चाय
चाय दांतों की बाहरी परत इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती है जिससे ये कमजोर होने के साथ पीले पड़ने लगते हैं. चाय पीना हर किसी को अच्छा लगता है लेकिन दांतों के लिए चाय अच्छी नहीं मानी जाती है. अगर आप दांतों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो चाय पीने से परहेज करें.
लीवर के लिए सबसे खराब हैं ये 5 चीजें, अनजाने में भी न करें सेवन लीवर फंक्शन को कर सकती हैं बर्बाद
4. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
सोडा, कोला और अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स दांतों को खराब कर सकती हैं. इन कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में मिले केमिकल दांतों के इनेमल को खराब कर देते हैं और दांत पीले और कमजोर पड़ने लगते हैं. इसके साथ ही उम्र से पहले ही दात निकलने शुरू हो सकते हैं.
5. सॉस
सॉस खाने में तो बहुत स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन गहरे रंग वाले सॉस जैसे सोया सॉस और टोमैटो सॉस दांतों को खराब कर सकते हैं. दांतों को बचाने के लिए अच्छा होगा कि आप हल्के रंग वाले और क्रीमी सॉस खाएं. खाने के तुरंत बाद ब्रश और कुल्ला करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
Food To Avoid In Hypertension: हाई ब्लड प्रेशर रोगी कभी न करें इन फूड्स का सेवन, बिगड़ सकती हैं हालत
Remedies For Constipation: कब्ज के लिए 5 आयुर्वेदिक उपाय, बिना साइडइफेक्ट के मजबूत होगा पाचन तंत्र
Weight Loss: आपके मेटाबॉलिज्म को नेचुरली और तेजी से बढ़ा सकता है ये एक ड्रिंक, पिघलेगी जिद्दी चर्बी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं