Gold Silver Prices Today, 25 October: धनतेरस, दिवाली और शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है. सोने और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में बड़ी गिरावट आई है. चांदी का भाव गिरकर 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गया है, जबकि सोना भी अपने रिकॉर्ड हाई से 50,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है. ऐसे में त्योहारों से पहले सस्ते रेट पर सोने-चांदी खरीदने का ये सुनहरा मौका है.भारत में धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए आने वाले दिनों में इनकी मांग बढ़ने की उम्मीद है.
24 दिनों में कितना सस्ता हुआ सोना?
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,888 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 23 अक्टूबर को यह घटकर 1,41,630 रुपये रह गया. इस तरह 24 दिनों में सोना 6,258 रुपये सस्ता हो चुका है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत 30 सितंबर को 1,35,915 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 23 अक्टूबर को 1,29,566 रुपये पर आ गई. यानी इस दौरान 22 कैरेट सोना 6,349 रुपये सस्ता हुआ.
चांदी ₹2 लाख के नीचे आई, कितना रह गया भाव?
चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा गिरावट आई है. 30 सितंबर को एक किलो चांदी का भाव 2,20,435 रुपये था, जो 23 अक्टूबर को घटकर 1,94,415 रुपये रह गया. इस तरह 24 दिनों में चांदी 26,020 रुपये सस्ती हुई.
MCX पर चांदी रिकॉर्ड हाई से करीब 50% टूटी, आधे हुए दाम
29 जनवरी 2026 को MCX पर चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था. इसके मुकाबले अब इसकी कीमत करीब 50% नीचे आ चुकी है. शुक्रवार, 23 अक्टूबर को MCX पर चांदी का वायदा भाव 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गया.
MCX पर भी सोने में बड़ी गिरावट
इस हफ्ते MCX पर सोने के वायदा भाव में करीब 3.50% की गिरावट आई. शुक्रवार को सोना 0.92% यानी 1,315 रुपये टूटकर करीब 1,41,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इस हफ्ते सोने में करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई, जो जून के बाद इसका सबसे खराब वीकली परफॉर्मेंस है. सोने का पिछला रिकॉर्ड हाई करीब 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है. इसके मुकाबले सोना करीब 50,000 रुपये सस्ता है.
सोने-चांदी की कीमतें क्यों गिरीं? जान लें वजह
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इसके साथ ही अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर उम्मीदों का भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 27-28 अक्टूबर की बैठक में ब्याज दरें स्थिर रहने की उम्मीद है, जबकि दिसंबर में दरें बढ़ने की संभावना पर भी चर्चा है. ब्याज दरें ऊंची रहने से सोने पर दबाव पड़ सकता है, क्योंकि सोने से ब्याज नहीं मिलता.
सोने-चांदी के अचानक क्रैश होने के बाद अगर आप इनमें पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो जान लें सोना खरीदने का सबसे बढ़िया ऑप्शन किया है.
गोल्ड में निवेश के बेस्ट ऑप्शन
1. गोल्ड ETF: 16 अक्टूबर से कई म्यूचुअल फंड कंपनियों ने अपने गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड्स (FoF) में नया पैसा लेना रोक दिया है. हालांकि, स्टॉक एक्सचेंज पर सीधे गोल्ड ETF खरीदने का ऑप्शन खुला है. पहले से चल रही SIP पर इसका असर नहीं होगा, लेकिन नए निवेश और रजिस्ट्रेशन पर रोक लागू हो सकती है.
2. फिजिकल गोल्ड: सोने के सिक्के या बार खरीदने पर 3% GST लगता है. ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज और GST भी देना पड़ता है. fMS दोबारा बेचने पर ये अतिरिक्त खर्च आमतौर पर वापस नहीं मिलते.
वहीं, सरकार ने नए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) जारी करना बंद कर दिया है. हालांकि, पुराने बॉन्ड दूसरे निवेशकों से सेकेंडरी मार्केट में खरीदे जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें | Gold-Silver Crash: चांदी ₹2 लाख से भी सस्ती हुई, 10 दिन में सोना ₹9,693 तक लुढ़का, जानें ताजा भाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं