World Mental Health Day 2021: कोरोना वायरस और इसकी वजह से लगे लॉकडाउन ने हम सभी को अलग-थलग कर दिया. एक-दूसरे से न मिल पाने और अपने मन की बात न कर पाने के कारण हमारे दिल और दिमाग में बेकार की चिंताएं और तनाव बढ़ते चले जा रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी बीमारियों ने अपना पैर और अधिक पसार लिया है. टेंशन, तनाव और स्ट्रेस का हमारे दिमाग पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है. फेसम न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा का मानना है कि अगर आप पौष्टिक खाते हैं तो इससे आप का दिमाग की स्वस्थ रहता है और इससे स्ट्रेस कंट्रोल भी किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो शेयर कर पूजा मखीजा ने दिए टिप्स
पूजा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में दिलचस्प जानकारी दी. पूजा का मानना है कि हमारे जीवन की समस्याएं, हमारा स्ट्रेस लेवल बढ़ा देती हैं, लेकिन दरअसल ये स्ट्रेस नहीं होता बल्कि हमारी परेशानियों का प्रेशर होता है, जिससे हम तनाव में आ जाते हैं. ऐसे में पूजा का मानना है कि हम जितना ही अपने दिमाग को लचीला रखेंगे यानी उस पर जीवन में आ रही परेशानियां का दबाव नहीं डालेंगे, हमारा स्ट्रेस लेवल उतना ही कम होगा. इसके लिए जरूरी है कि हम पौष्टिक भोजन लें, अच्छी नींद लें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें. पूजा कहती हैं कि परेशानियां सभी के जीवन में होती हैं अब ये तो हमारे ऊपर है कि हम उनके साथ कैसे डील करते हैं. हमें परिस्थितियों के दबाव को तनाव में नहीं बदलने देना है.
10 अक्टूबर को है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे
बता दें कि 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे है, हर साल अक्टूबर की 10 तारीख को ये दिन मनाया जाता है. आज मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता एक अहम विषय बन गया है. इन्हीं वजहों से 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस यानी वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day) मनाया जाता है. सबसे पहले वर्ष 1992 में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया गया था. यूनाइडेट नेशन्स के उप महासचिव रिचर्ड हंटर और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की पहल पर सबसे पहले इस दिन को मनाया गया था. मानसिक स्वास्थ्य दिवस के पहले पूजा मखीजा का ये वीडियो मेंटल हेल्थ को लेकर जागरुकता के लिए कारगर कदम है, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं