विज्ञापन

बोर्ड के पेपर में भूलकर न करें ये 3 गलतियां, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने!

Board Exam Mai Konsi Galti Na Kare: अक्सर लास्ट में पढ़ने के चक्कर में  ज्यादा स्ट्रेस, गलत तरीके से पढ़ना, टाइम मैनेज में दिक्कत और कम नींद के कारण न अच्छे से पढ़ाई हो पाती है और न ही शरीर रिलैक्स हो पाता है.

बोर्ड के पेपर में भूलकर न करें ये 3 गलतियां, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने!
Common Mistakes to Avoid in Board Exam

Board Exam Mai Konsi Galti Na Kare: कई बार यह सोच कर की लास्ट में सब हो जाएगा, पूरे साल बच्चे अपने पेपर की अच्छे से तैयारी नहीं कर पाते, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी एक छोटी सी गलती आपके पूरे साल को खराब कर सकती है. अक्सर लास्ट में पढ़ने के चक्कर में  ज्यादा स्ट्रेस, गलत तरीके से पढ़ना, टाइम मैनेज में दिक्कत और कम नींद के कारण न अच्छे से पढ़ाई हो पाती है और न ही शरीर रिलैक्स हो पाता है. अगर आप भी ये करते हैं, तो आज से बदल लें अपनी आदत. आज हम आपके साथ 3 बातें शेयर करने वाले हैं, जो आपके रिजल्ट को प्रभावित कर सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

लास्ट मोमेंट स्टडी की गलती से बचें: अक्सर बच्चे पूरा सिलेबस खत्म करने के बाद भी परीक्षा नज़दीक आने पर नए टॉपिक पढ़ना शुरू कर देते हैं. कई छात्र तो एग्जाम से एक-दो दिन पहले ही नया चैप्टर खोल लेते हैं, जिससे दिमाग पर अचानक दबाव बढ़ता है और मज़े की बात पहले से पढ़ी हुई चीजें ही याद नहीं रहतीं. इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए.

अच्छा और हेल्दी खाना: जब एग्जाम का समय चल रहा होता है, तब न तो खाने का कुछ ध्यान रहता है और न ही पीने का, जिसके कारण थकान, सिर दर्द, कमजोरी और ध्यान की कमी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए एग्जाम के टाइम पर हेल्दी खाना जैसे दाल, दूध, फल और ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद माने जाते हैं.

नींद की कमी: देर रात तक पढ़ने के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती. कम नींद कमजोर याददाश्त का कारण बन सकती है, जिसके कारण पढ़ा हुआ याद नहीं रहता और एक जगह दिमाग नहीं लग पता और एग्जाम में गलतियां ज़्यादा होती हैं. इसलिए परीक्षा के दिनों में कम से कम 7 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है. 

इसे भी पढ़ें: Holi Eye Care Tips: होली का पूरा मजा उठाना है, लेकिन आंखों को भी बचाना है, इन 4 चीजों का रखें ध्यान, आंखों को नहीं होगा नुकसान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Exam, Board Exam Stress Management, Board Exam Result, Board Exams 2026, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com