विज्ञापन

ईरान-इजरायल जंग के बीच अबू धाबी से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, सरजमीं पर लौटते ही भावुक हुए यात्री

ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद अबू धाबी और दुबई में फंसे भारतीयों की वापसी शुरू हो गई है. एतिहाद की पहली स्पेशल फ्लाइट दिल्ली पहुंची, जिसमें कई भावुक यात्री अपने अनुभव साझा करते दिखे.

ईरान-इजरायल जंग के बीच अबू धाबी से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, सरजमीं पर लौटते ही भावुक हुए यात्री
अबू धाबी से दिल्ली पहुंचने वाली पहली फ्लाइट में कई ऐसे यात्री शामिल थे जो पिछले कुछ दिनों से फंसे थे
  • ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण अबू धाबी में सैकड़ों भारतीय यात्री फंसे हुए थे और उनकी वापसी शुरू
  • यूएई के एयरस्पेस बंद होने से हजारों यात्री प्रभावित हुए और अब स्पेशल फ्लाइट्स से वापसी की प्रक्रिया चल रही है
  • अबू धाबी और दुबई में मिसाइल हमलों से नुकसान हुआ, एक व्यक्ति की मौत और कई लोग घायल हुए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अबू धाबी में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण फंसे सैकड़ों भारतीय यात्रियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है. आज अबू धाबी से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने वाली पहली फ्लाइट में कई ऐसे यात्री शामिल थे जो पिछले कुछ दिनों से वहां अटके हुए थे. ईरान द्वारा यूएई (UAE) पर बड़े पैमाने पर हमले किए जाने के बाद यूएई का एयरस्पेस बंद हो गया था, जिससे हजारों यात्रा- जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय भी फंस गए थे.

मिसाइल हमले से UAE में अफरातफरी

ईरान ने अबू धाबी, दुबई सहित यूएई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे थे. यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश हमलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया, लेकिन गिरते मलबे से अबू धाबी में एक व्यक्ति की मौत हुई और कई लोग घायल हुए. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अबू धाबी) को भी नुकसान पहुंचा, जिसके चलते सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं थीं.

ये भी पढ़ें : ईरान-इजरायल युद्ध का असर: कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर/बैरल के पार, एक साल में सबसे ऊंचे स्तर पर

स्पेशल फ्लाइट्स से स्थिति सामान्य

धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आने के साथ स्पेशल और एक्सेप्शनल फ्लाइट्स शुरू हो गई हैं. एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट्स अबू धाबी से फिर से ऑपरेट हो रही हैं, और आज दिल्ली पहुंची यह पहली फ्लाइट फंसे यात्रियों को लेकर आई है. कुछ यात्रियों ने बताया कि स्थिति अब काफी बेहतर हो गई है और ज्यादा चिंता की कोई बात नहीं है. एक यात्री ने कहा, “वहां की सरकार और एयर डिफेंस सिस्टम ने बहुत अच्छा काम किया. ज्यादातर मिसाइलों और ड्रोन्स को इंटरसेप्ट कर लिया गया. एयरलाइंस ने भी हमारा पूरा ख्याल रखा. होटल, खाना और सुरक्षा सब कुछ मैनेज किया गया.”

हमलों से डरे पर्यटकों के बयान

हालांकि, कुछ पर्यटक और घूमने गए यात्री काफी डरे हुए नजर आए. एक भारतीय यात्री ने बताया, “हम होटल की बालकनी से मिसाइलें और धमाके देख रहे थे। आसमान में कई बार जोरदार ब्लास्ट हुए, धुआं उठता दिखा. बहुत डर लग रहा था, लेकिन अब सब सुरक्षित हैं.” कई यात्रियों ने यूएई की सरकार और लोकल अथॉरिटीज की तारीफ की कि उन्होंने स्थिति को जल्दी संभाला और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की. एयरलाइंस ने भी फंसे यात्रियों के लिए विशेष सहायता प्रदान की.

ये भी पढ़ें : ईरान- इजरायल युद्ध से हवाई सेवा प्रभावित, फ्लाइट कैंसिल होने के कारण होटल्स में बढ़ी ऑक्युपेंसी

एयरपोर्ट ऑपरेशंस फिर पटरी पर

अब यूएई के एयरपोर्ट्स पर ऑपरेशंस धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. एतिहाद और अन्य एयरलाइंस स्पेशल फ्लाइट्स चला रही हैं ताकि बाकी फंसे यात्री भी जल्दी घर लौट सकें. भारतीय दूतावास भी यात्रियों की मदद के लिए सक्रिय है. स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन फिलहाल यात्रियों की सुरक्षित वापसी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com