आज की इस भागदौड़ वाली जिंदगी में एंजाइटी (Anxiety) तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है या फिर यूं कहें कि आज हर एक इंसान बदलती लाइफस्टाइल (Lifestyle) के चलते इससे अछूता नहीं है. आज हमको बतायेंगे कि कैसे लोग इसकी जद में आते जा रहे हैं और ये किन कारणों से बढ़ता है. इससे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है. वैसे ज्यादातर लोग ऐसा समझते हैं कि डिप्रेशन (Depression) और एंजाइटी (Anxiety) एक ही है, लेकिन ऐसा नहीं है. डिप्रेशन (Depression) और एंजाइटी (Anxiety) में अंतर है.
ये घरेलू नुस्खे दिलायेंगे एंजाइटी से निजात (These Home Remedies Will Get Rid Of Anxiety)
डिप्रेशन (Depression) और एंजाइटी (Anxiety) में अंतर
आज अधिकतर लोग डिप्रेशन (Depression) और एंजाइटी (Anxiety) को एक ही समझते हैं, लेकिन इन दोनों में अंतर. ये अलग-अलग तरह से व्यक्ति को प्रभावित करती हैं. हां लगभग इनकी परेशानियां कुछ एक जैसी ही हैं, इसीलिए इनके बीच का अंतर समझना थोड़ा मुश्किल है. डिप्रेशन (Depression) वाले लोग किसी भी चीज पर आसानी से फोकस नहीं कर पाते है. वे ज्यादातर समझ बेचैन महूसस करते हैं. कुछ बुरा होने वाला है ये सोच-सोच कर कई बार अपना नियंत्रण खो देते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, एंजाइटी (Anxiety) वाले लोग एक मानसिक विकार का सामना कर रहे होते हैं. इससे ग्रसित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदन बढ़ रही है. एंजाइटी डिस्ऑर्डर को मेडिकल भाषा में स्नायुतंत्र पर अधिक दवाब पड़ना भी कहते हैं. वैसे देखा जाये तो एंजाइटी (Anxiety) और डिप्रेशन (Depression) मानसिक रोग से संबंध रखते हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से इस पर काबू पाया जा सकता है.
दिन-प्रतिदन बढ़ रही है एंजाइटी ग्रसित लोगों की संख्या

एंजाइटी के लक्षण (Symptoms Of Anxiety)
- कमजोरी
- सांस लेने में समस्या
- ह्रदय गति का तेज होना
- सिर चकराना
- भूख न लगना
- नींद न आना
- किसी काम को लेकर ठीक से ध्यान न लगना
- ज्यादा पसीना आना
- जी मचलना
1. एक्टिव रहना है जरूरी (Need To Be Active)
रोजाना व्यायाम (Daily Exercise) करें, खुद को कहीं न कहीं बिजी रखें, जिसके चलते आप मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी अच्छा महसूस करेंगे. ज्यादातर एंजाइटी वाले लोगों के लिए व्यायाम एक दवा की तरह काम करता है, इससे वे ताकतवर भी बनेंगे और स्वास्थ्य भी रहेंगे, इसलिए नियमित व्यायाम जरूर करें.
2. लैवेंडर की महक से होगा तनाव दूर (Scent Of Lavender)
माना जाता है कि लैवेंडर की खुशबू ह्रदय गति के साथ-साथ रक्तचाप को कम करने में सहयोग करती है. इसके साथ ही लैवेंडर की महक तनावमुक्त करने में भी मददगार है.
3. बादाम और मिशेलिया तेल करेगा रिलेकस (Almond and Michelia Oil)
एंजाइटी दूर करने के लिए आप बादाम और मिशेलिया तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन दोनों तेलों को मिलाकर इससे सिर पर मालिश करने से एंजाइटी की दिक्कत दूर होती है. साथ ही काफी हल्का और आराम महसूस होता है.
4. शराब और कैफीन से रखें दूरी (Stay Away From Alcohol And Caffeine)
अगर आप या आपका कोई परिचित इस परिस्थिति से गुजर रहा है तो भूलकर भी शराब और कैफीन (Alcohol And Caffeine) का सेवन ना करें, क्योंकि ये पेय चिंता को बढ़ाने का काम कर सकते हैं, इसलिए शराब और कैफीन से दूरी बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा.
5. पंसदीदा गाने सुनें (Listen To Music)
कई बार दिमाग को शांत करने और खुद को अच्छा महसूस कराने के लिए भी आप अपने पंसदीदा गानों की मदद ले सकते हैं. यह एक ऐसा घरेलू उपाय है, जिसे कहीं भी, कैसे भी प्रयोग कर सकते हैं. कोशिश करें कि बांसुरी की धुन, नेचर साउंड, पानी का बहना, चिड़ियों की चहकने जैसी आवाजों को सुनें, ये आपको काफी हद तक रिलैक्स और तनावमुक्त महसूस करवायेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं