विज्ञापन

Namo Bharat: बागपत, खुर्जा और हापुड़ में भी रैपिड रेल, दिल्ली-गाजियाबाद में नमो भारत के 3 नए रूट, जानें पूरा डिटेल

Namo Bharat in Delhi NCR: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने दिल्ली एनसीआर में नमो भारत के नए कॉरिडोर पर ध्यान देना शुरू किया है. दिल्ली-पानीपत-करनाल, दिल्ली-अलवर की तरह तीन अन्य RRTS रैपिड रेल रूट सेकेंड फेज में होंगे.

Namo Bharat:  बागपत, खुर्जा और हापुड़ में भी रैपिड रेल, दिल्ली-गाजियाबाद में नमो भारत के 3 नए रूट, जानें पूरा डिटेल
Namo Bharat Corridor in Delhi NCR Rapid Rail: दिल्ली एनसीआर मे नमो भारत रूट
नई दिल्ली:

Namo Bharat Corridors in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाद दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-अलवर रैपिड रेल रूट NCRTC की प्राथमिकता में हैं. वहीं दूसरे चरण में दिल्ली गाजियाबाद से तीन नए रूट शुरू हो सकते हैं, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों को जोड़ने का काम करेंगे. अभी दिल्ली के सराय काले खां (Sarai Kale Khan) से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किमी के नमो भारत कॉरिडोर पर रैपिड रेल चल रही है. आगे चलकर दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत, गाजियाबाद-खुर्जा, गाजियाबाद-हापुड़ नमो भारत रूट पर फोकस होगा. इन रैपिड रेल कॉरिडोर की डीपीआर अभी तैयार होनी है और अभी फाइनल अलाइनमेंट  होना बाकी है. शहरी आवास एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सराय काले खां से अन्य कॉरिडोर को जल्द मंजूरी देने के संकेत दिए हैं. केंद्र सरकार ने बजट 2026-27 में रैपिड रेल के लिए 2200 करोड़ रुपये दिए हैं. 

दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत नमो भारत कॉरिडोर

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट निगम दूसरे चरण में दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत रूट पर रैपिड रेल दौड़ाने की तैयारी कर रही है. अभी सड़क मार्ग से दिल्ली से बड़ौत जाने में 2.5 से 3 घंटे लगते हैं, लेकिन इस कॉरिडोर के बनने के बाद यह सफर कम समय में पूरा हो सकेगा. दिल्ली-मेरठ नमो भारत समेत रैपिड रेल ट्रेनों की180 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड और 160 किमी प्रति घंटे की ऑपरेशनल स्पीड से चलती है.

4 राज्यों में होगी कनेक्टिविटी

सराय काले खां रूट पर यह कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-अलवर कॉरिडोर से जुड़ जाएगा. दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा जैसे 4 राज्यों में हाईस्पीड कनेक्टिविटी होगी. इससे यात्री बिना स्टेशन बदले दूसरे रूट की ट्रेनों में जा सकेंगे.

वेस्ट यूपी में ट्रैफिक घटेगा

 इस कॉरिडोर से बागपत और बड़ौत जैसे पश्चिमी यूपी के इलाकों का दिल्ली से सीधा तेज स्पीड वाला कनेक्शन बनेगा. दिल्ली-सहारनपुर हाईवे (NH-709B) पर गाड़ियों का दबाव घटेगा और वाया प्रदूषण में कमी आएगी. पश्चिमी यूपी से पढ़ाई और कामकाज के लिए दिल्ली आने-जाने वाले छात्रों के लिए ये वरदान साबित होगा.

2. गाजियाबाद-खुर्जा नमो भारत कॉरिडोर

गाजियाबाद-खुर्जा नमो भारत कॉरिडोर यूपी के बुलंदशहर जिले को दिल्ली-NCR के हाईस्पीड रैपिड रेल नेटवर्क से जोड़ेगा. ये भी नमो भारत के दूसरे चरण का हिस्सा है. इस पर अभी डीपीआर या अन्य मंजूरी बाकी हैं. मिट्टी के बर्तनों के लिए मशहूर खुर्जा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को दिल्ली से सीधे जोड़ेगा. 

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल नेटवर्क

गाजियाबाद स्टेशन पर यह कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल नेटवर्क से जुड़ेगा. इससे खुर्जा से आने वाले यात्री दिल्ली के सराय काले खां या मेरठ जा सकेंगे. फिलहाल सड़क मार्ग से गाजियाबाद से खुर्जा पहुंचने में डेढ़ से 2 घंटे लगते हैं. नमो भारत ट्रेन से ये यात्रा महज कम समय में पूरी हो सकेगी. खुर्जा और बुलंदशहर के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का यह क्षेत्र माल ढुलाई का बड़ा केंद्र है. इसके रैपिड रेल RRTS के आने से वहां लोगों की आवाजाही आसान होगी. 

3. गाजियाबाद-हापुड़ नमो भारत कॉरिडोर

गाजियाबाद से हापुड़ नमो भारत कॉरिडोर दूसरे चरण का रैपिड रेल रूट है. नमो भारत के दूसरे चरण में ये भी वेस्ट यूपी में तेज स्पीड कनेक्टिविटी में मददगार साबित हो सकता है. अभी गाजियाबाद से बस या निजी कार से हापुड़ जाने में 1 से डेढ़ घंटा लगता है. नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक होने से यह समय और बढ़ जाता है. लेकिन नमो भारत से यह सफर बेहद कम वक्त में तय होगा.गाजियाबाद, हापुड़ जैसे शहरों के बीच आवाजाही कम समय में होगी. इस नमो भारत कॉरिडोर से NH-9 पर निजी वाहनों का दबाव काफी कम होगा, जिससे दिल्ली-गाजियाबाद के बीच वायु प्रदूषण भी घटेगा.

सराय काले खां बनेगा मल्टी ट्रांसपोर्ट हब

केंद्र सरकार ने दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन को मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर विकसित करने की तैयारी की है. रैपिड रेल की ज्यादातर लाइनों के लिए सराय काले खां बड़े इंटरजेंच हब का काम करेगा. सराय काले खां अभी भी एक बड़ा ट्रांसपोर्ट हब है, जहां निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन है. अंतरराज्यीय बस अड्डा है, जहां से दूसरे राज्यों के लिए बसें मिलती हैं. ये दिल्ली मेट्रो का भी बड़ा इंटरचेंज हब है. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com