विज्ञापन

Brain Health Tips: दिमाग को तेज और स्वस्थ रखना है तो आज ही छोड़ दें ये 4 बुरी आदतें, अपनाएं ये आसान उपाय

World Brain Day: क्या आप अपने दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ और एक्टिव रखना चाहते हैं? जानिए कौन-सी आदतें ब्रेन हेल्थ को नुकसान पहुंचाती हैं और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने के आसान उपाय.

Brain Health Tips: दिमाग को तेज और स्वस्थ रखना है तो आज ही छोड़ दें ये 4 बुरी आदतें, अपनाएं ये आसान उपाय
World Brain Day: दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ कैसे रखें.
NDTV

World Brain Day: हम अक्सर दिल, फेफड़ों और हड्डियों की सेहत की बात करते हैं, लेकिन शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग- दिमाग (Brain) - अक्सर नजरअंदाज हो जाता है. हमारा हर फैसला, हर भावना, हर याद और शरीर की लगभग हर गतिविधि मस्तिष्क के नियंत्रण में होती है. यही वजह है कि दिमाग का स्वस्थ रहना अच्छी जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक माना जाता है.

इस बारे में और जानकारी पाने के लिए एनडीटीवी ने बात की न्यूरोसर्जरी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजय चौधरी से. उनके मुताबिक, मस्तिष्क करोड़ों- अरबों न्यूरॉन्स से मिलकर बना होता है, जो पूरे शरीर में सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं. जब ये सिस्टम सही ढंग से काम करता है, तब शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं. लेकिन कुछ खराब आदतें धीरे-धीरे दिमाग की कार्यक्षमता को प्रभावित करने लगती हैं.

कौन-सी आदतें दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती हैं?

1. धूम्रपान और तंबाकू का सेवन

डॉ. अजय चौधरी कहते हैं क‍ि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे दिमाग तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. लंबे समय तक धूम्रपान करने वालों में स्ट्रोक और याददाश्त कमजोर होने का खतरा बढ़ सकता है.

2. पूरे दिन बैठे रहना

डॉ. अजय चौधरी के अनुसार शारीरिक गतिविधि की कमी केवल वजन नहीं बढ़ाती, बल्कि दिमागी सेहत पर भी असर डाल सकती है. निष्क्रिय जीवनशैली कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती है, जो मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं.

3. नींद की अनदेखी

डॉ. अजय चौधरी बताते हैं कि रातभर जागना या कम सोना दिमाग का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है. पर्याप्त नींद न मिलने पर एकाग्रता, सीखने की क्षमता और मूड पर असर पड़ सकता है.

4. लगातार तनाव में रहना

अगर तनाव लंबे समय तक बना रहे, तो यह चिंता, अवसाद और अन्य मानसिक समस्याओं का कारण बन सकता है. तनाव का असर धीरे-धीरे दिमाग की कार्यक्षमता पर भी दिखने लगता है.

Also Read: क्या आप जानते हैं अनियंत्रित ब्लड प्रेशर दिमाग को कैसे पहुंचाता है नुकसान?

Latest and Breaking News on NDTV

World Brain Day 2026. 

दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

दिमागी एक्सरसाइज करें : क्रॉसवर्ड, सुडोकू, क्विज, शतरंज या अन्य ब्रेन गेम्स खेलने से दिमाग सक्रिय बना रहता है. नई चीजें सीखना भी मस्तिष्क के लिए फायदेमंद माना जाता है.

रोजाना शरीर को एक्टिव रखें : जॉगिंग, योग, साइक्लिंग, डांस या सामान्य वॉक जैसी गतिविधियां मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बेहतर करने में मदद कर सकती हैं.

संतुलित भोजन खाएं : रोजाना की डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल करें. पौष्टिक भोजन दिमाग को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है.

7-8 घंटे की नींद लें : गहरी और पर्याप्त नींद दिमाग को खुद को रिपेयर करने का समय देती है. अच्छी नींद स्मरण शक्ति और फोकस बढ़ाने में सहायक हो सकती है.

सामाजिक रूप से जुड़े रहें : दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों से बातचीत करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है. अकेलापन कई मानसिक समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है.

Also Read: Heart Attack और Panic Attack में क्या फर्क है? कार्डियोलॉजिस्ट से समझें फर्क

ब्लड प्रेशर और शुगर पर रखें नजर : हाई बीपी और डायबिटीज जैसी स्थितियां लंबे समय में दिमाग की सेहत को प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए इन्हें नियंत्रण में रखना जरूरी है.

जंक फूड कम खाएं : अत्यधिक प्रोसेस्ड और तली-भुनी चीजों का बार-बार सेवन शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है.

सकारात्मक सोच अपनाएं : सकारात्मक दृष्टिकोण तनाव कम करने और मानसिक मजबूती बढ़ाने में मदद कर सकता है.

नशे से दूरी बनाएं: शराब, ड्रग्स और धूम्रपान जैसी आदतें मस्तिष्क की कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं. बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए इनसे दूर रहना सबसे अच्छा विकल्प है.

डॉ. अजय चौधरी कहते हैं कि दिमाग हमारे शरीर का "कंट्रोल सेंटर" है. यदि इसे स्वस्थ रखना है तो केवल पढ़ाई या मानसिक काम करना ही काफी नहीं है. अच्छी नींद, संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली के जरिए आप लंबे समय तक अपने ब्रेन को फिट और एक्टिव बनाए रख सकते हैं.

(डॉ. अजय चौधरी, न्यूरोसर्जरी के एसोसिएट प्रोफेसर से बातचीत पर आधार‍ित लेख.)

Also Read: AI से काम आसान, लेकिन दिमाग बेकार? वैज्ञानिकों ने दी 'कॉग्निटिव सरेंडर' की चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brain Day, World Brain Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com