गोरखपुर को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिली है. इससे पहले दिल्ली और मुंबई के लिए अमृत भारत ट्रेन को मंजूरी दी गई थी जो गोरखपुर से होकर गुजरती है. जबकि बिहार से भी दो अमृत भारत जो दरभंगा से आनंद विहार और दरभंगा से खातीपुरा (जयपुर) के लिए चलती है जो गोरखपुर होकर गुजरती है. अब गोरखपुर से सीधे हैदराबाद (चेरापल्ली) तक अमृत भारत ट्रेन को मंजूरी मिल गई है. इसे लेकर रेलवे बोर्ड ने मंजूरी पत्र जारी किया है.
बोर्ड की मंजूरी के बाद रेलवे ट्रेन नंबर 22075/22076 के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है. गोरखपुर से सीधे हैदराबाद जाने वाली यह पहली ट्रेन होगी. इस ट्रेन को सप्ताह में एक दिन यानी यह सप्ताहिक ट्रेन होगी.
गोरखपुर को मिला पांचवां अमृत भारत ट्रेन
गोरखपुर को पहले चार अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिली है. जिसमें बिहार से ट्रेन संख्या 15557/15558 दरभंगा से चलकर आनंद विहार टर्मिनल तक अमृत भारत ट्रेन जाती है. जबकि दरभंगा से खातीपुर (जयपुर) तक अमृत भारत ट्रेन जाती है. यह दोनों ट्रेन गोरखपुर होते हुए जाती है. जबकि हाल ही में ट्रेन संख्या 15095/15096 गोरखपुर से दिल्ली तक अमृत भारत ट्रेन को मंजूरी मिली है. इसके साथ ही गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल ट्रेन संख्या 15085/15086 अमृत भारत ट्रेन संचालित होगी. अब गोरखपुर से पांचवां अमृत भारत ट्रेन नंबर 22075/22076 सीधे हैदराबाद के लिए चलेगी.
गोरखपुर-हैदराबाद अमृत भारत ट्रेन कहां-कहां रुकेगी
गोरखपुर से सीधे हैदराबाद चलने वाली ट्रेन गोंडा, बाराबंकी, गोमतीनगर, लखनऊ सिटी, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, बैतूल, नागपुर, चंदरपुर, बल्लारशाह, काजीपेट स्टेशन पर रुकेगी. हैदराबाद से गोरखपुर अमृत भारत ट्रेन संख्या 22075 शुक्रवार को रात 9.45 बजे खुलेगी. तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 6.25 बजे पहुंचेगी. वहीं गोरखपुर से हैदराबाद अमृत भारत ट्रेन संख्या 22076 रविवार सुबह 8 बजे खुलेगी और हैदराबाद दूसरे दिन शाम 5 बजे पहुंचेगी. बताया जा रहा है कि ट्रेन का संचालन इसी महीने शुरू हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं