विज्ञापन

Video: पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी की शादी की तस्वीरों पर मचा बवाल, क्यों होने लगी ट्रोलिंग?

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज आकिब जावेद की बेटी उकबा आकिब को उनकी शादी के बाद जमकर ट्रोल किया जा रहा है. उकबा ने 9 अगस्त को ब्रिटेन में शादी की. शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने परिवार को निशाने पर ले लिया.

Video: पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी की शादी की तस्वीरों पर मचा बवाल, क्यों होने लगी ट्रोलिंग?
बेटी की शादी के बाद ट्रोल हुए आकिब जावेद
X (formerly Twitter)

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज और 1992 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य आकिब जावेद की बेटी उकबा आकिब ने 9 अगस्त को ब्रिटेन में शादी की. उनकी मां फरजाना आकिब ने शादी के बाद तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए  न्यूली मैरिड कपल के लिए दुआ और शुभकामनाएं दीं. हालांकि, शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने परिवार को निशाने पर ले लिया.

दरअसल, शादी की तस्वीरों में उकबा सफेद ब्राइडल गाउन में नजर आईं, जबकि उनके पति ने फॉर्मल सूट पहना था. वीडियो में आकिब जावेद अपनी बेटी को शादी के कार्यक्रम तक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. आकिब ने सोचा नहीं होगा कि उन्हें बेटी की शादी के बाद ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ेगा.

उकबा के कपड़ों और टैटू पर सवाल उठाए

कुछ लोगों ने उकबा के कपड़ों, टैटू और हिजाब/नकाब नहीं पहनने को लेकर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग जिनके दिल में लंदन और यूरोप बसते हैं, वे पाकिस्तान चला रहे हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा कि क्या यह मुस्लिम परिवार है और टैटू व सफेद गाउन को लेकर आपत्ति जताई.

हिजाब या नकाब में नहीं होने पर जताई नाराजगी

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने हिजाब या नकाब को लेकर सवाल किया. वहीं कुछ लोगों ने उकबा की विदेश में पढ़ाई को भी ट्रोलिंग से जोड़ दिया. एक कमेंट में लिखा गया कि बच्चों को विदेश भेजकर पढ़ाने का यही नतीजा है. हालांकि, ये सभी सोशल मीडिया यूजर्स की व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं हैं.

कितनी पढ़ी लिखीं है आकिब जावेद की बेटी?

उकबा आकिब ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से मीडिया और इंटरनेशनल जर्नलिज्म की पढ़ाई की है.  वहीं उनके पिता आकिब जावेद पाकिस्तान के 1992 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट और 163 वनडे खेले थे. जबकि उनकी मां इंग्लिश लिटरेचर और कविता में अपने योगदान के लिए जानी जाती हैं.

फर्जाना ने इंग्लिश कविता की लगभग 70 किताबें लिखी हैं और उन्हें कई इंटरनेशनल लिटरेरी सम्मान मिले हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है और उन्होंने इंग्लिश कविता के ज़रिए इस्लामिक इतिहास पर एक किताब भी लिखी है.

ये भी पढ़ें-  'ओपनर बनाओ नहीं तो टीम में कोई मतलब नहीं', स्टार खिलाड़ी को लेकर अफरीदी के बयान से पाक टीम में हलचल मचनी तय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com