विज्ञापन

मैं ये 8 चीज़ें रोज़ाना लेता हूं, ताकि मैं 46 की उम्र में भी एनर्जेटिक, फिट और हेल्दी रह सकूं- फिटनेस ट्रेनर

Fitness Expert Supplements List: क्या आप भी खुद को सेहतमंद रहने के लिए सप्लीमेंट्स लेते हैं. अगर आपका जवाब हां है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

मैं ये 8 चीज़ें रोज़ाना लेता हूं, ताकि मैं 46 की उम्र में भी एनर्जेटिक, फिट और हेल्दी रह सकूं- फिटनेस ट्रेनर
Essential Daily Nutrients: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कौन से सप्लीमेंट्स लें. (AI Generated Image)

आज के समय में हर कोई चाहता है कि वह फिट दिखे, दिन भर एनर्जेटिक महसूस करें और बीमारियों से दूर रहे. लेकिन आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और खराब खान-पान के चलते शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है. जिसके चलते वो बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाता है. अगर आप भी खुद को सेहतमंद और बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं, तो 46 साल के फिटनेस ट्रेनर द्वारा बताए इन 8 सप्लीमेंट्स को डाइट में जरूर करें शामिल.  

Latest and Breaking News on NDTV

हाल ही में, 46 साल के एक्सपीरिएंस फिटनेस ट्रेनर डैन गो ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर एक ऐसी लिस्ट शेयर की है. उन्होंने अपनी इस लिस्ट में 8 ऐसे सप्लीमेंट्स के नाम बताए हैं, जिन्हें वे ख़ुद रोज़ाना लेते हैं ताकि वे इस उम्र में भी फिट, एनर्जेटिक और हेल्दी बने रह सकें. डैन ने लिखा, "मैं ये 8 चीज़ें रोज़ाना लेता हूं, ताकि मैं इस उम्र में भी एनर्जेटिक, फिट और हेल्दी रह सकूं." उन्होंने ये भी साफ़ किया कि यह कोई "जादुई" गोली नहीं है, बल्कि वो चीज़ें हैं जो वाक़ई फ़ायदा पहुंचाती हैं. 

यहां देखें पोस्ट- 

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कौन से सप्लीमेंट्स हैं जरूरी- 

1. क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट- (Creatine Monohydrate)

डैन के मुताबिक़, यह मांसपेशियों को मज़बूत बनाने, दिमाग़ को तेज़ करने और रिकवरी में मदद करता है. वे कहते हैं, "मैं 10 से 15 ग्राम रोज़ाना पानी के साथ लेता हूं. अगर मुझे सिर्फ़ एक ही सप्लीमेंट रखने की छूट मिले, तो वह यही होगा." यह सप्लीमेंट एथलीटों और बॉडी बिल्डरों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है, और अब इसे सामान्य स्वास्थ्य के लिए भी फ़ायदेमंद माना जा रहा है.

2. विटामिन डी3 + के2- (Vitamin D3 + K2)

डैन का कहना है कि यह इम्यूनिटी, मूड और हड्डियों की सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है. वे एक और ज़रूरी बात बताते हैं, "इसे विटामिन के2 के साथ लेने से यह पक्का होता है कि कैल्शियम आपकी हड्डियों में जाए, न कि आपकी नसों में जमा हो जाए." कैल्शियम को सही जगह पहुंचाना बहुत ज़रूरी है, और विटामिन के2 इसमें बड़ी भूमिका निभाता है. डैन ने बताया कि वे 6000 IU विटामिन डी3 और 100mcg के2 रोज़ाना लेते हैं, ख़ासकर तब जब वे धूप में कम निकलते हों.

3. ओमेगा-3 फिश ऑयल- (Omega-3 Fish Oil)

डैन का कहना है कि हमारा दिमाग़ क़रीब 60% फैट से बना है, इसलिए दिमाग़ की सेहत के लिए 'हेल्दी फैट्स' खाना बहुत ज़रूरी है. ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन को कम करने, दिल की सेहत को बेहतर बनाने और दिमाग़ की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं. वे कहते हैं, "चूंकि मैं बहुत ज़्यादा फैटी फिश नहीं खाता, इसलिए मैं 2-3 ग्राम रोज़ाना (EPA/DHA) लेता हूं." उन्होंने ये भी सलाह दी कि ऐसे ब्रैंड्स का चुनाव करें जिनकी क्वालिटी की जांच हो चुकी हो.

4. इसबगोल की भूसी- (Psyllium Husk)

डैन के मुताबिक़, इस सप्लीमेंट को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है, लेकिन यह पेट की सेहत के लिए 'गेम चेंजर' है. वे कहते हैं, "यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया को खाना देता है, कोलेस्ट्रॉल कम करता है और पेट को साफ़ रखता है." डैन 5 ग्राम रोज़ाना इसे अपने नाश्ते में मिलाकर लेते हैं. इसबगोल की भूसी कब्ज़ और अन्य पेट की समस्याओं को दूर करने में बहुत प्रभावी है.

5. मैग्नीशियम ग्लाइसीनेट (Magnesium Glycinate)

शरीर के 300 से ज़्यादा कामों में मैग्नीशियम का हाथ होता है, और लगभग 75% बड़े लोगों में इसकी कमी होती है. डैन का कहना है कि मैग्नीशियम ग्लाइसीनेट शरीर में सबसे अच्छी तरह से सोखा जाता है और पेट के लिए भी हल्का होता है. वे इसे सोने से पहले 400mg लेते हैं और कहते हैं, "इससे नींद की क्वालिटी में बहुत फ़ायदा होता है." अच्छी नींद अच्छी सेहत की नींव है, और मैग्नीशियम इसमें मदद कर सकता है.

6. एल-थेनिन- (L-Theanine)

ग्रीन टी में पाए जाने वाला यह पदार्थ घबराहट को कम करता है, लेकिन नींद नहीं आने देता. डैन का कहना है कि इसे कॉफ़ी के साथ लेने से कॉफ़ी का असर तो रहता है, लेकिन घबराहट या कंपन नहीं होती. वे इसे सुबह पहली कॉफ़ी के साथ 200-400mg लेते हैं. यह दिमाग़ को शांत रखने और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है.

7. कोक्यू10- (CoQ10)

कोक्यू10 (कोएंजाइम Q10) कोशिकाओं में एनर्जी बनाने के लिए ज़रूरी है और उम्र के साथ इसकी मात्रा कम होती जाती है. डैन का कहना है कि यह दिल की सेहत को बेहतर बनाता है, शरीर में होने वाले नुकसान (oxidative stress) को कम करता है और एक्सरसाइज के दौरान परफ़ॉर्मेंस को बढ़ाता है. वे 200mg रोज़ाना इसे फैट वाले खाने के साथ लेते हैं, क्योंकि इससे यह शरीर में बेहतर तरीके से सोखा जाता है.

8. वे प्रोटीन- (Whey Protein)

वे प्रोटीन, प्रोटीन की कमी को पूरा करने का एक आसान और तेज़ तरीका है. डैन इसे अपनी 'प्रोटीन इंश्योरेंस पॉलिसी' मानते हैं. वे कहते हैं, "ज़्यादातर लोग पर्याप्त प्रोटीन नहीं खाते, और वे प्रोटीन इस कमी को पूरा करने का सबसे तेज़ तरीका है. मैं दिन भर में अपने शरीर के वज़न के अनुसार (हर पाउंड के लिए .8 से 1 ग्राम) प्रोटीन लेने की कोशिश करता हूं." वे प्रोटीन बॉडी बनाने वालों के अलावा सामान्य लोगों के लिए भी फ़ायदेमंद है, जो अपने खाने में प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं.

डैन ने लास्ट में कहा कि निरंतर रहना (consistency) ही असली चाबी है, न कि उसे पेचीदा बनाना (complexity). ये 8 सप्लीमेंट्स एनर्जी, रिकवरी, दिमाग़, पेट और लंबी ज़िंदगी के लिए हैं. रोज़ाना 30 गोलियां खाने की ज़रूरत नहीं है, बस वो खाओ जो सच में फ़ायदा पहुंचाते हैं."

नोटः इन सप्लीमेंट्स को लेने से पहले, ख़ासकर अगर आपको कोई पहले से बीमारी है या आप कोई और दवाई ले रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं भारत की 'Mounjaro brides', क्‍यों शादी से पहले लड़क‍ियां लगवा रही हैं ये स्‍पेशल इंजेक्‍शन, हैरान कर देगी वजह

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
8 Supplements I Take Every Day To Stay Lean Energetic And Healthy Fitness Trainer Shares His List, Fitness Expert Supplements List, Supplements For Daily Health, Supplements To Build Muscle, Vitamin D3 K2 Deficiency, Omega 3 Fatty Acids Brain Health, Gut Health Fiber Supplements
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com