Viral Video: शहर की जिंदगी छोड़कर हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए एक कपल ने 14 सेकंड का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें पहाड़ पर 'हनुमान जी की गदा' दिखाई दे रही है. यह वीडियो उन्होंने लेह पैलेस जाते समय रास्ते में बनाया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. कपल का भी कहना है कि जब उन्होंने इस नजारे को देखा तो पहली बार में उन्हें भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ.
14 सेकंड के वीडियो में क्या दिखा रहा है?
Two Vagabond Monks नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो 3 अगस्त को पोस्ट किया गया है, जिसमें कंधे पर बैग टांगकर हाइकिंग करते हुए अंकुर इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि यह दृश्य उन्होंने लेह पैलेस के ठीक सामने देखा है. वीडियो में पहाड़ पर पड़ रही सूरज की रोशनी और परछाई से ये दृश्य बना है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
यहां देखें वीडियो
'आप जो कुछ भी सोच सकते हैं, वह सच है'
इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादा लोग इसे अद्भुत बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि हनुमानजी हर जगह हैं. जबकि दूसरे यूजर पाब्लो पिकासो का नाम लेकर कहते हैं कि आप जो कुछ भी सोच सकते हैं, वह सच है. तीसरे यूजर ने कहा कि प्रकृति हमेशा अपनी सुंदरता से आपको हैरान कर देती है.
JKSRTC बसे से ट्रैवल करके जा रहे लद्दाख
ये कपल इस मनाली के एक गांव में रहता है और समय-समय पर ट्रैवल करते हुए लोगों के लिए ऐसे वीडियो बनाता है जो उनके काम आते हैं. इस वक्त वे जम्मू और कश्मीर स्टेट एंड रोड ट्रांसपोर्ट की बस में सफर करते हुए लद्दाख घूम रहे हैं और अपनी जर्नी का एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- कोयंबटूर की कंपनी ने पिता की मौत के बाद कर्मचारी को दी 30 दिन की छुट्टी, मेडिकल बिल का 20% पैसा भी भरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं