Breaking News & LIVE Updates: भारत हर साल 15 अगस्त को जश्न-ए-आजादी की सालगिरह मनाता है. इस साल यानी 2026 में यह दिन शनिवार को पड़ रहा है. स्वतंत्रता दिवस 200 से ज्यादा साल के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से भारत की आजादी और उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने एक आजाद देश के सपने को सच करने में मदद की. पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चल रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान 14 अगस्त यानी आजादी दिवस के दिन भी जहर उगल रहा है. पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, उसकी चोट अभी भी पाकिस्तान की हुकूमत को दर्द दे रही है. पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौता रद्द करने के भारत के फैसले पर धमकी दी है.
भारत में आज 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जा रहा है. भारत देश उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दे रहा है, जिन्होंने 1947 के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाई और अकल्पनीय पीड़ा सही.
इसके अलावा, उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट साइट पर बन रही सुरंग में पानी और मलबा घुसने से कई लोगों की मौत हो गई. यह घटना गुरुवार शाम पिपलकोटी में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (THDC) में हुई.
देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए इस LIVE पेज पर बने रहें.
LIVE: राहुल गांधी पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बोला हमला
गुरुवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में राहुल गांधी द्वारा किए गए बयान पर घमासान मचा हुआ है. अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल पर हमला बोला है. उन्होंने लिखा, "कांग्रेस की सर्वेसर्वा श्रीमती सोनिया गांधी अपने बेटे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के निरंतर अमर्यादित आचरण पर क्या सोचती होंगी? राहुल गांधी जिस संवैधानिक पद पर विराजमान हैं, उसका दायित्व उनसे गंभीरता, संयम और शालीनता की अपेक्षा करता है. इसके विपरीत उनका हालिया व्यवहार राजनीतिक हताशा, निराशा और गहरी कुंठा से लबालब है."
उन्होंने आगे लिखा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आए दिन इसलिए विफरते रहते हैं, क्योंकि इस राष्ट्रवादी भट्टी में तपकर निकले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह अमित शाह सहित अनेक नेता आज देश और विभिन्न राज्यों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. देश को आजादी दिलाने का अहंकार पालने वाली कांग्रेस और गांधी परिवार आज हाशिए पर हैं.
केशव प्रसाद ने आगे लिखा, "रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपनी ‘नानी के देश’ की प्रधानमंत्री पर ओछी टिप्पणी पर राहुल का दांत निपोरना बताता है कि उनकी नज़र में महिला सम्मान की कोई क़ीमत नहीं है."
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति निरंतर निम्नस्तरीयता और वैचारिक दिवालियेपन की ओर बढ़ रही है. इसमें कोई संशय नहीं है. अपनी सीमा समझना बुद्धिमानी है, लेकिन अपनी सीमा के इतर जाकर बार-बार मसखरी कर दूसरे को नीचा दिखाने का दूसरा नाम राहुल गांधी है.
Lucknow: जानकीपुरम में पति-पत्नी विवाद में तवे से वार कर पति की हत्या, पत्नी हिरासत में
लखनऊ के जानकीपुरम में पति-पत्नी विवाद में तवे से हमला कर पति को मौत के घाट उतराने वाली महिला तपस्या सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. डीसीपी नार्थ अमित कुमार आनन्द ने बताया, "दिनांक 13 अगस्त 2026 को थाना जानकीपुरम क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि आशीष सोनी नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक और उनकी पत्नी तपस्या के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. कल आशीष अपनी बेटी को ले जाने गया था. इसी दौरान कहासुनी के बाद मारपीट हुई और पत्नी ने तवे से सिर पर वार कर दिया. आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Jaipur News: स्कूल कैंटीन में आलू पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, परिवार के दावे के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्कूल कैंटीन से पेटीज खाने के बाद 17 साल के एक छात्र की मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि बेहोश होने के बाद स्कूल के अधिकारियों ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया. बारहवीं क्लास का मृतक छात्र, प्रिंस सोनी, बुधवार को स्कूल कैंपस में अचानक गिरते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ. पीड़ित छात्र अपने पैरों पर चल रहा था, तभी अचानक रुका, एक टीचर की ओर देखा और गिर पड़ा. इसके बाद स्कूल के कुछ अधिकारी उसे एक क्लासरूम में ले गए. CCTV फुटेज में एक टीचर सोफे पर लेटे प्रिंस को CPR देते हुए दिखाई दिया. परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रशासन उसे अस्पताल नहीं ले गया और करीब 45 मिनट तक परिसर में ही रखा. परिवार ने कहा कि जब हम स्कूल पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 
पिता सुनाया पूरा घटनाक्रम...
प्रिंस के पिता अमित सोनी ने दावा किया कि उसने स्कूल कैंटीन से बासी आलू पेटीज खाई थी. उन्होंने कहा कि उन्हें सुबह 11 बजे के आसपास स्कूल से फोन आया और एक टीचर ने उन्हें बताया कि प्रिंस की तबीयत ठीक नहीं है और आप स्कूल आ जाइए.
छात्र के पिता ने कहा, "मैं स्कूल से करीब 35 मिनट की दूरी पर था. मैंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन किया और उन्हें वहां जाने के लिए कहा. शिक्षक ने कहा कि प्रिंस की हालत ठीक नहीं है, इसलिए मैंने सोचा कि यह बुखार या पेट दर्द हो सकता है. पांच मिनट बाद, मुझे दो और कॉल आईं. तीसरी कॉल पर, जब मैंने कहा कि मेरा दोस्त रास्ते में है, तो शिक्षक ने पूछा कि वह किस वाहन से आ रहे हैं. मैंने उसे बताया कि वह दोपहिया वाहन पर आ रहा है. शिक्षक ने तब मुझे बताया कि प्रिंस बेहोश है और मुझे चार पहिया वाहन लाने के लिए कहा."
छात्र के पिता आगे बताते हैं, "मैं भागकर स्कूल पहुंचा. हम उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. टीचरों को हालात की गंभीरता को समझना चाहिए था और उसे अस्पताल ले जाना चाहिए था."
उन्होंने कहा, "वे हमें बार-बार फोन क्यों करते रहे? अगर मैं घर पर भी होता, तो भी मुझे स्कूल पहुंचने में 10 मिनट लगते. क्या स्कूल की कोई ज़िम्मेदारी नहीं है?"
'अस्पताल क्यों नहीं ले गए?'
प्रिंस की मां निर्मला कहती हैं कि जब वह स्कूल पहुंचीं, तो प्रिंस कुछ बोल नहीं रहा था और उसके हाथ-पैर और चेहरा ठंडे पड़ गए थे और नीले पड़ गए थे. उन्होंने कहा, "मैंने टीचरों से चिल्लाकर पूछा कि वे उसे अस्पताल क्यों नहीं ले गए."
गुरुवार को परिवार के लोग और अन्य लोग स्कूल प्रशासन के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के विरोध में स्कूल में जमा हुए. माता-पिता ने शिक्षा विभाग और पुलिस से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने टीचरों और स्कूल के मालिक से पूछताछ की है.
LIVE: अगले हफ्ते भारत दौरे पर आ सकते हैं बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान
दिल्ली और ढाका के सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान अगले हफ्ते नई दिल्ली के दौरे पर हो सकते हैं. दोनों देशों की राजधानियों में तैयारी पहले से ही चल रही है. अगर यात्रा योजना के मुताबिक आगे बढ़ती है, तो यह बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में रहमान की पहली भारत यात्रा होगी और दोनों पड़ोसियों के बीच संबंधों में एक ऐतिहासिक क्षण साबित हो सकती है.
पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
LIVE: राम मंदिर CEO के चयन की प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंची
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है. CEO पद के लिए सामने आए नामों में से योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के समक्ष रखे जाने की तैयारी है. बताया जा रहा है कि CEO पद के लिए उम्मीदवारों के इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चयन को लेकर मंथन का दौर चल रहा है. ट्रस्ट की ओर से संभावित नामों की सूची पर विचार किया जाएगा.
सूत्रों के मुताबिक, अंतिम नाम पर मुहर ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है और 2 सितंबर को होने वाली बैठक में नए CEO के नाम की घोषणा होने की संभावना है.
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मंदिर से जुड़े प्रशासनिक कार्यों, व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय में CEO की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. अब सभी की नजरें 2 सितंबर की प्रस्तावित ट्रस्ट बैठक पर टिकी हैं, जहां CEO के नाम को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है.
LIVE: भविष्य की राजनीति 'Gen-Z' के इर्द-गिर्द, नई पीढ़ी से बढ़ाएं संपर्क: राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे आज पुणे दौरे पर हैं. उन्होंने पुणे में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की. इस बैठक में 'Gen-Z' को साधने और संगठन में बदलाव पर मंथन हुआ. ठाकरे ने कहा कि भविष्य की राजनीति जेन-ज़ी के इर्द-गिर्द रहेगी.
राज ठाकरे ने पदाधिकारियों की बैठक में नई पीढ़ी Gen-Z पर खास फोकस करने और उनसे संपर्क बढ़ाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि Gen-Z में बड़े बदलाव लाने की अद्भुत ताकत है और उनका सोचने का नजरिया बिल्कुल अलग है, इसलिए उनके विचारों के साथ जुड़ें.
(इनपुट- पूजा भारद्वाज)
LIVE: 'राहुल गांधी बस उस तरीके पर टिप्पणी कर रहे थे...', बोले प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी ने बस यह पूछा कि क्या लोग 'ऑपरेशन सिंदूर' भूल गए हैं, एक ऐसा वाकया जब भारत अलग-थलग पड़ गया था. राहुल गांधी बस उस तरीके पर टिप्पणी कर रहे थे, जिससे हमारे प्रधानमंत्री अपनी यात्राओं के दौरान व्यवहार करते हैं और दूसरों से बातचीत करते हैं."
#WATCH | Delhi | Congress MP Pramod Tiwari says, "As the Leader of the Opposition, Rahul Gandhi simply asked if people had forgotten 'Operation Sindoor'—an instance where India was left isolated... Rahul Gandhi was merely commenting on the manner in which our Prime Minister… pic.twitter.com/dfvybSZsnF
— ANI (@ANI) August 14, 2026
LIVE: जश्न-ए-आजादी के मौके पर आधी रात तिरंगा फहराएंगे उद्धव ठाकरे
80वें स्वतंत्रता दिवस पर यानी आज आधी रात शिवसेना भवन में उद्धव ठाकरे तिरंगा फहराएंगे. शिवसेना भवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. आज आधी रात उद्धव और आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में तिरंगा फहराया जाएगा. इस प्रोग्राम में पार्टी के कई नेताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है.
(इनपुट- रिज़वान शेख़)
LIVE News: '14 अगस्त क्रूरतम अध्याय का साक्षी', बोले अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "14 अगस्त 1947 का दिन इतिहास के उस क्रूरतम अध्याय का साक्षी है, जिसमें अमानवीय पीड़ा सहते हुए लाखों लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा और करोड़ों लोगों को घर, संपत्ति व अपनों को छोड़कर विस्थापित होना पड़ा. देश के बंटवारे का यह दंश, जो कांग्रेस की देन है, उसे इतिहास कभी भूल नहीं पाएगा. इस विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले और अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष करने वाले सभी लोगों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं."
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के जरिए इस त्रासदी की स्मृतियों को युवा पीढ़ी तक पहुंचा रही है, जिससे देश को फिर से तोड़ने वाली ताकतें कभी सफल न हो सकें और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ ही हमारा सर्वोच्च ध्येय बने.
14 अगस्त 1947 का दिन इतिहास के उस क्रूरतम अध्याय का साक्षी है, जिसमें अमानवीय पीड़ा सहते हुए लाखों लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा और करोड़ों लोगों को घर, संपत्ति व अपनों को छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। देश के बँटवारे का यह दंश, जो कांग्रेस की देन है, उसे इतिहास कभी भूल नहीं पाएगा।… pic.twitter.com/MmunrxDs88
— Amit Shah (@AmitShah) August 14, 2026
LIVE News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर क्या बोले PM मोदी?
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1947 के बंटवारे वक्त हुए नुकसान को याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,"हम उन सभी लोगों के साहस को याद करते हैं, जो विभाजन से प्रभावित हुए थे. यह इतिहास का वह दौर था, जिसने कई जिंदगियां तहस-नहस कर दीं. परिवार उजड़ गए. अपनों को खो दिया और लोगों ने भारी पीड़ा सही. साथ ही, इन चुनौतियों से उबरते हुए लोगों ने शून्य से अपनी ज़िंदगी फिर से बनाई, मुश्किलों को कामयाबी में बदला और देश की तरक्की में बड़ा योगदान दिया. उनकी जीवन-यात्राएं हमें इंसानी जज्बे की ताकत की याद दिलाती हैं."
उन्होंने आगे कहा कि यह दिन हमारे देश में आपसी सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे और हम सब मिलकर 'विकसित भारत' के निर्माण की दिशा में काम करें.
Today we mark #PartitionHorrorsRemembranceDay. We recall the courage of all those who were impacted by Partition. It was a moment in history that tore apart several lives…families were uprooted, loved ones were lost and immense suffering was endured.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 14, 2026
At the same time,…