विज्ञापन

ब्लड शुगर की जांच के लिए सिर्फ एक टेस्ट काफी नहीं! जानें कौन-कौन से Test हैं जरूरी

Blood Sugar Test: क्या आप जानते हैं कि शुगर का एक टेस्ट आपकी पूरी सेहत की कहानी नहीं बता सकता? तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कौन से टेस्ट हैं जरूरी.

ब्लड शुगर की जांच के लिए सिर्फ एक टेस्ट काफी नहीं! जानें कौन-कौन से Test हैं जरूरी
Blood Sugar Test: ब्लड शुगर को कैसे टेस्ट करें.

जब बात ब्लड शुगर चेक करने की आती है, तो हमें लगता है कि उंगली पर एक छोटा सा प्रिक किया, मशीन में नंबर देखा और बस काम हो गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुगर का एक टेस्ट आपकी पूरी सेहत की कहानी नहीं बता सकता? अक्सर लोग सिर्फ 'फास्टिंग' (खाली पेट) शुगर चेक करके निश्चिंत हो जाते हैं, जबकि असली खतरा कहीं और छिपा हो सकता है. तो चलिए जानते हैं कैसे पता करें खून में ग्लूकोज लेवल को.

कौन से टेस्ट हैं जरूरी-  (Which tests are necessary)

दरअसल शुगर लेवल एक 'रोलर-कोस्टर' की तरह है. कभी यह ऊपर जाता है, तो कभी नीचे. शुरुआती डायबिटीज में अक्सर ऐसा होता है कि आपकी खाली पेट वाली शुगर तो नॉर्मल आती है, लेकिन खाना खाने के बाद वाली शुगर अचानक बढ़ जाती है. ।

Latest and Breaking News on NDTV

1. फास्टिंग ब्लड शुगर- 

यह टेस्ट सुबह काली पेट किया जाता है, इसमें कम से 8 से 10 घंटे तक कुछ खाया पिया न गया हो.  

2. पोस्टप्रैंडियल ब्लड ग्लूकोज- 

यह टेस्ट खाना खाने के ठीक 2 घंटे बाद किया जाता है. इसे क बार ग्लूकोज वाला ड्रिंक पिलाकर भी टेस्ट करते हैं. 

3. HbA1c टेस्ट- 

यह सबसे खास टेस्ट है क्योंकि इसके लिए आपको फास्टिंग की जरूरत नहीं होती. यह आपके पिछले 2 से 3 महीनों का औसत (Average) शुगर लेवल बताता है.

नोट-

  • टेस्ट रिपोर्ट सही रखने के लिए फास्टिंग टेस्ट से पहले कम से कम 8 घंटे का गैप रखें. 
  • स्ट्रेस या कम नींद से भी शुगर लेवल बढ़ सकता है, इसलिए टेस्ट के दौरान शांत रहें. 
  • आपकी उम्र, चल रही दवाइयां और बाकी बीमारियां भी इन टेस्ट के नंबरों को बढ़ा या घटा सकती हैं. इसलिए पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें. 

ये भी पढ़ें- भारत में क्यों फेल डायबिटीज का सबसे भरोसेमंद टेस्ट? एक्सपर्ट की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com